एक्सप्लोरर

कैजुअल लीव, सिक लीव नहीं... इस कंपनी में मिलती है सैड लीव, दुखी होने पर मिल जाती है छुट्टी

Sad Leave: सोशल मीडिया पर एक चीनी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को उदास होने पर छुट्टी लेने का प्रावधान कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Sad Leave: बहुत से लोग रोजाना ऑफिस जाते हैं मेहनत और शिद्दत से काम करते हैं. लेकिन इंसानों के अंदर भावनाएं भी होती हैं. कई मौके ऐसे आते हैं जीवन में जब मन में उथल-पुथल चल रही होती है. जब खुद की परेशानियों से इंसान घिरा होता है. ऐसे में उसका कुछ करने का मन नहीं करता. ऑफिस जाने का भी मन नहीं करता. 

लेकिन दफ्तर की तनख्वाह से घर चलता है. इसलिए लोग मन मार कर दफ्तर चले ही जाते हैं. क्योंकि दुनिया का मानना है उदास होने बीमार होने जैसा खतरनाक नहीं होता. लेकिन सोशल मीडिया पर एक चीनी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को उदास होने पर छुट्टी लेने का प्रावधान कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

चीनी कंपनी देगी साल में 10 सैड लीव 

चीन में एक सुपर मार्केट कंपनी है. फैट डोंग लाई जिस तरह भारत में बिग बाजार है कुछ-कुछ उसी तरह समझ लीजिए. इस कंपनी का व्यापार चीन के हैनान प्रांत में काफी फैला हुआ है. कंपनी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसकी वजह कंपनी का व्यापार नहीं बल्कि कंपनी की नई लीव पॉलिसी है.

फैट डोंग लाई कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सैड लीव देने का फैसला किया है. आपने अब तक कैजुअल लीव सुनी होगी, सिक लीव सुनी होगी लेकिन सैड लीव यह क्या होती है. फैट डोंग लाई कंपनी के मालिक ने कंपनी के कर्मचारियों को उदास होने पर, दुखी होने पर सालाना 10 सैड लीव देने का फैसला किया है. यह छुट्टी वह साल में कभी भी ले सकते हैं. 

सालाना 40 लीव देती है फैट डोंग लाई

फैट डोंग लाई कंपनी चीन की बाकी कंपनियों से काफी अलग है. कर्मचारी साल भर में 40 दिन की छुट्टी ले सकते हैं. कंपनी के कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन काम करते हैं. और वह भी 7 घंटे. वहीं चीन की बाकी कंपनियों की बात की जाए तो अधिकतर कंपनियां 6 दिन काम करवाती हैं और 12 घंटे की शिफ्ट होती है. 

फैट डोंग लाई के हैनान प्रांत में कुल 12 स्टोर हैं. इससे पहले भी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को विदेश छुट्टियों के लिए भेजने की घोषणा की थी. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. फैट डोंग लाई की नई सैड लीव पॉलिसी भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.  

यह भी पढ़ें: दिल टूटे आशिकों की हुई मौज, ब्रेकअप हुआ तो मिलेगी एक हफ्ते की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget