एक्सप्लोरर

Video: अंकल मर जाऊंगा, गलती हो गई, लात घूसे खाते हुए चोर ने अंकल से यूं की विनती, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: एक चोर को मेट्रो की भीड़ से एक अंकल का पर्स चोरी करना महंगा पड़ गया, और चोर को लेने के देने पड़ गए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Trending Video: दिल्ली मेट्रो ड्रामे का दूसरा नाम है. अक्सर दिल्ली में ऑफिस टाइम पर मेट्रो यात्रियों से खचाखच भरी रहती है. ऐसे में कई लोग इस मौके का फायदा उठा कर लोगों का कीमती सामान चुरा लेते हैं. दिल्ली में जेब से पर्स और फोन चोरी होना एकदम आम बात है. लेकिन एक चोर को मेट्रो की भीड़ से एक अंकल का पर्स चोरी करना महंगा पड़ गया, और चोर को लेने के देने पड़ गए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

पर्स चुराते हुए धरा गया

वीडियो कश्मीरी गेट मेट्रो का बताया जा रहा है. जहां मेट्रो में सफर करते हुए एक अंकल का पर्स मारने की चोर की कोशिश नाकाम गई. अंकल ने पर्स चुराते हुए चोर को रंगे हाथों धर लिया इसके बाद अंकल ने चोर पर लात और थप्पड़ों की बारिश कर दी. अंकल ने आव देखा न ताव, चोर की गिरेबान पकड़कर लगे थप्पड़ बरसाने. ऐसा लग रहा था कि पूरे दिन भर की भड़ास आज अंकल चोर पर ही निकालने वाले हैं.

पांव पकड़कर माफी मांगने लगा चोर

जैसे ही चोर को अहसास हुआ कि अब वो पकड़ा गया है वैसे ही चोर रोने धोने लगता है. लेकिन अंकल जी आज तबियत से चोर को कूटने के मूड में थे. जैसे ही एक तमाचा चोर के गाल पर पड़ा चोर पैर पड़कर माफी मांगने लगा. लेकिन अंकल के सब्र की मानों अति हो गई थी. चोर कहता रहा माफ कर दो अब से नहीं करूंगा. मैं मर जाऊंगा अंकल जी, मुझे जाने दो. लेकिन अंकल ने अपना बैकपैक कंधो से उतार कर सह यात्री को दिया और तबियत से चोर पर हाथ साफ कर दिए. 

देखें वीडियो

वीडियो बनाते रहे लोग

कहीं तमाशा चल रहा हो और लोग मजे ना लें ऐसा हो सकता है? मेट्रो में चोर पिटता रहा और पब्लिक तमाशे देखती रही और वीडियो बनाने में मशगूल रही. चोर के रोने पर ना तो किसी को दया आई और ना अंकल के गुस्से को शांत कराने का किसी को साहस हुआ. अंकल इतना गुस्से में थे कि आखिरी थप्पड़ तो कैमरामैन को जड़ दिया जिससे कैमरा मैन का फोन भी टूट कर नीचे जा गिरा

यूजर्स ने यूं लिए मजे

करीब 74 हजार बार देखे गए इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लगता है अंकल आज घर का सारा गुस्सा चोर पर निकालने वाले हैं. एक और यूजर ने लिखा...छोड़ दीजिए अंकल जी, मर जाएगा बेचारा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मिडिल क्लास शख्स की फ्रसट्रेशन ऐसा ही होता है.

यह भी पढ़ें: Video: फुटबॉल मैच की दिवानगी, ताबूत में पड़ा रह गया शव, परिवार देखने लग गया मैच

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video : गला फूलता रहा...फिर भी नहीं रुका ट्रम्पेट वादक, VIDEO वायरल
गला फूलता रहा...फिर भी नहीं रुका ट्रम्पेट वादक, VIDEO वायरल
US Preschool Fees Viral Video : अमेरिका में प्री-स्कूल की फीस मारुति ब्रेजा जितनी! देखें वायरल वीडियो
अमेरिका में प्री-स्कूल की फीस मारुति ब्रेजा जितनी! देखें वायरल वीडियो
Dog Surgery Viral Video: 220 करोड़ खर्च कर युवक बना 'कुत्ता'? वीडियो वायरल
220 करोड़ खर्च कर युवक बना 'कुत्ता'? वीडियो वायरल
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget