एक्सप्लोरर

रोड ट्रिप पर निकले पति को रास्ते में लगी टॉयलेट, कार से उतरा और फिर पत्नी हो गई 'गायब'!

थाईलैंड में एक कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. पति की एक गलती की वजह से पत्नी को काफी मुसीबत उठानी पड़ी है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

देश-विदेश में लोगों के बीच रोड ट्रिप काफी पॉपुलर है. लोग अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर सड़क के रास्ते एक जगह से दूसरी जगह घूमने जाते हैं. ऐसा ही कुछ पति-पत्नी के एक जोड़े ने किया, मगर पति ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसकी वजह से अब हर कोई उनकी ही बात कर रहा है. पति ने अपनी पत्नी के साथ कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से लोग हैरान हैं. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और इस पति-पत्नी के जोड़े के साथ क्या हुआ है. 

दरअसल, रोड ट्रिप के दौरान पति टॉयलेट ब्रेक के लिए कार से उतरा और फिर लौटने पर उसने कार स्टार्ट की. इसके बाद वह आगे के सफर के लिए रवाना हो गया. हालांकि, इस दौरान वह भूल गया कि कार में उसकी पत्नी है ही नहीं. उसे लग रहा था कि वह कार में सो रही है, मगर जब उसने पीछे की सीट पर देखा तो कोई भी मौजूद नहीं था. ऊपर से जब तक उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तब तक वह 100 मील यानी 160 किमी का सफर तय कर चुका था. 

कपल के साथ क्या हुआ? 

पति का नाम ब्रूनो टॉमचैम (55) है और पत्नी का नाम अम्नुय टॉमचैम (49) है. दोनों थाईलैंड के रहने वाले हैं. दोनों सुबह 3 बजे महा सारखं प्रांत के लिए निकले थे. वह अपने घर जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ब्रूनो को टॉयलेट लगी और उसने कार को एक जंगल के पास सड़क के किनारे रोक लिया. रात का वक्त होने की वजह से उसे लगा कि वह जल्दी से टॉयलेट कर वापस कार में लौट आएगा. उसकी पत्नी ने उसे कार को जंगल के किनारे रोकने से मना भी किया था. 

हालांकि, ब्रूनो कार से उतरा और फिर टॉयलेट कर वापस लौट आया. जब ब्रूनो कार से बाहर निकला तो उस वक्त उसकी पत्नी भी टॉयलेट जाने के लिए कार से बाहर उतरकर झाड़ियों में चली गई. लेकिन जब अम्नुय वापस लौटी, तो उसने देखा कि सड़क पर कोई कार नहीं है. वह रात के अंधेरे में अकेले फंस गई. उसके पास न तो पैसे थे और न फोन, क्योंकि ये सब कार में ही छूट गए थे. इसके बाद उसने मदद के लिए पैदल ही चलना शुरू कर दिया. 

कैसे मिले पति-पत्नी?

लगभग 20 किलोमीटर चलने के बाद सुबह 5 बजे अम्नुय एक पुलिस स्टेशन पर पहुंची. उसने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद ब्रूनो को पुलिस ने कई बार कॉल भी किया, मगर उसने कॉल नहीं उठाया. लेकिन जब तक उसने फोन उठाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसने सुबह 8 बजे जाकर फोन उठाया, तब तक वह अपनी पत्नी से 100 मील दूर पहुंच चुका था. इसके बाद वह वापस पुलिस स्टेशन लौटा और अपनी पत्नी से मिल पाया.

ये भी पढ़ें: शख्स ने पेड़ को मारी लात...तो दनादन गिरने लगे ढेर सारे 'नोट', आसपास खड़े लोग देखकर रह गए हैरान, वायरल हुआ ये VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
Viral Video: वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब
ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब
रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो
रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget