एक्सप्लोरर

शख्स ने पेड़ को मारी लात...तो दनादन गिरने लगे ढेर सारे 'नोट', आसपास खड़े लोग देखकर रह गए हैरान, वायरल हुआ ये VIDEO

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सबसे पहले पेड़ को जोर से लात मारता है. जैसे ही वो लात मारता है, तुरंत पेड़ से नोट गिरने लगते हैं.

'पैसे पेड़ पर नहीं उगते'...ये एक बहुत ही पुरानी कहावत है, जिसका इस्तेमाल आज भी लोग अक्सर करते हुए नजर आते हैं. जब व्यर्थ चीजों पर पैसा खर्च करने की बात आती है तो लोग अक्सर ये कहवात बोल देते हैं कि 'पैसे पेड़ पर नहीं उगते'. लेकिन क्या हो अगर सच में पैसे पेड़ पर उगने लग जाएं और गिरने लग जाएं? है न ये अजीब बात? आजतक ना कभी ऐसा देखा गया है, ना ही कभी ऐसा हुआ है कि पेड़ पर से पैसे गिरने लग गए हों. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ पर से पैसे गिरते हुए देखे जा रहे हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सबसे पहले पेड़ को जोर से लात मारता है. जैसे ही वो लात मारता है, तुरंत पेड़ से नोट गिरने लगते हैं. वह कई बार लात मारता है. जितनी बार वो पेड़ को लात मारता है, उतनी बार पेड़ से नोट गिरने लग जाते हैं. ये चमत्कार देखकर आसपास खड़े लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है. उन्हें यकीन नहीं होता कि ये कहावत सच कैसे हो सकती है. आखिर पेड़ से पैसे कैसे गिर सकते हैं. 

देखा-देखी दूसरे शख्स ने भी मारी पेड़ पर लात

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि जब शख्स कुछ नोट लेकर वहां से चला जाता है तो उसका देखा-देखी दूसरा शख्स उसी पेड़ के पास आता है. जैसे ही वह पेड़ पर लात मारता है और नोट गिरने की उम्मीद करता है, ठीक तभी उसके ऊपर बाल्टी भर पानी उड़ेल दिया जाता है. ये देखकर पास खड़े एक अंकल हंसने लग जाते हैं. बता दें कि शख्स ने लोगों के साथ एक प्रैंक किया था. पेड़ पर उसका एक दोस्त बैठा हुआ था, जो लात मारने पर ऊपर से नोट गिरा रहा था और लोगों को लग रहा था कि पेड़ से पैसे गिर रहे हैं. यहां तक कि बाल्टी का पानी भी उसी ने शख्स पर उड़ेला था.

क्या बोले यूजर्स?

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने कहा, 'इससे क्या सबक सीखने को मिलता है? ज्यादा लालच करना अच्छा नहीं होता.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'बूढ़े बाबा को देखो उनकी खुशी का ठिकाना नही है. मजा आ गया. ये टैलेंट सिर्फ इंडिया के अंदर ही देखा जाता है.'

ये भी पढ़ें: सांप को पकड़कर युवकों ने जबरन पिला दी शराब की पूरी बोतल, VIDEO देख भड़का लोगों का गुस्सा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget