एक्सप्लोरर

Viral Video: बच्चों के सामने ही टीचर्स बने WWE फाइटर, क्लासरूम बना अखाड़ा; वीडियो वायरल

Viral Video: छत्तीसगढ़ के एक सरकारी हाई स्कूल में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और हर जगह इसकी चर्चा हो रही है.

Viral Video: अक्सर सड़क या चौराहे पर लोगों को आपस में झगड़ते, मारपीट करते आपने देखा ही होगा. कभी ट्रैफिक को लेकर, तो कभी आपसी बहस में बात हाथापाई तक पहुंच जाती है. जब यही नजारा किसी स्कूल में दिखे, वो भी ऐसी जगह जिसे हम शिक्षा का मंदिर कहते हैं तो यह सिर्फ एक चर्चा का विषय ही नहीं, बल्कि समाज के लिए शर्म की बात भी बन जाती है. स्कूल एक ऐसी जगह होती है जहां बच्चों को संस्कार, अनुशासन और शांति का पाठ पढ़ाया जाता है, लेकिन अगर उसी जगह टीचर आपस में लड़ने लगें तो बच्चों के मन पर क्या असर पड़ेगा. 

छत्तीसगढ़ के एक सरकारी हाई स्कूल में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. एक ओर जहां क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाई होनी चाहिए थी, वहीं दूसरी ओर वहां हाथापाई का वीडियो सामने आया. यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और हर जगह इसकी चर्चा हो रही है. 

क्या है पूरा मामला?

यह मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के धारासीव सरकारी हाई स्कूल के दो टिचर्स के बीच हुई आपसी बहस और फिर मारपीट का है. वायरल वीडियो के अनुसार, पहले एक टीचर ने अपनी क्लास लेना शुरू कर दी थी. तभी दूसरे टीचर आए और उन्होंने जैसे ही देखा कि पहले टीचर क्लास ले रहे हैं, तो वो गुस्से में आ गए और बहसबाजी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने क्लासरूम के अंदर ही एक दूसरे पर हमला कर दिया. दोनों टीचर बच्चों के सामने ही आपस में भिड़ गए. इस दौरान थप्पड़, लात-घूंसे और धक्का मुक्की तक हुई. क्लासरूम जो पढ़ाई का केंद्र होना चाहिए था, वह कुछ ही पलों में कुश्ती का अखाड़ा बन गया. बच्चे घबरा गए और डर के मारे क्लासरूम से बाहर भाग निकले. पूरा मामला स्कूल में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल हो चुका है. 

सोशल मीडिया से लेकर गांव और इलाके तक में चर्चा तेज

इस घटना के बाद न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरा गांव और क्षेत्र में हर ओर चर्चा हो रही है कि जो टीचर बच्चों को अनुशासन सिखाते हैं, वह खुद समय पर स्कूल नहीं आते और पढ़ाई के बीच पर ही हमला कर देते हैं. इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था और टीचर्स की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल सामने रख दिया है. वहीं कुछ  लोग ये पूछ रहे हैं कि ऐसे गुरुजी क्या बच्चों को सही शिक्षा दे पाएंगे, क्या बच्चों का फ्यूचर इनके हाथों सेफ रह सकता है. 

यह भी पढ़ें थार वालों तुम्हारा करियर खतरे में है... मार्केट में आ गई 'मिनी थार', वीडियो हो रहा वायरल

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget