एक्सप्लोरर

Starbucks ने नौकरी से निकाला, तो गुस्साए एंप्लॉय ने लिया 'बदला', लीक कर डाली कई सीक्रेट बातें

कंपनी द्वारा नौकरी से निकाले जाने के बाद एंप्लॉय का गुस्सा भड़क गया और उसने सोशल मीडिया पर कंपनी से जुड़ी कुछ ऐसी डिटेल्स लीक कर दीं, जिसके बाद पूरे इंटरनेट पर तहलका मच गया है.

Starbucks Coffee Recipe Leak: ग्लोबल लेवल पर मशहूर कॉफीहाउस कंपनी 'स्टारबक्स' के एक एक्स-एंप्लॉय ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. दरअसल जिस एंप्लॉय की हम बात कर रहे हैं, उसे कुछ समय रहले स्टारबक्स ने फायर कर दिया था. कंपनी द्वारा नौकरी से निकाले जाने के बाद एंप्लॉय का गुस्सा भड़क गया और उसने सोशल मीडिया पर कंपनी से जुड़ी कुछ ऐसी डिटेल्स लीक कर दीं, जिसके बाद पूरे इंटरनेट पर तहलका मच गया है.

यह तो आप जानते हैं कि 'स्टारबक्स' अपनी कॉफी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. इसकी कॉफी की कीमत काफी ज्यादा होती है. हालांकि फिर भी कुछ कॉफी लवर्स इस ब्रैंड की कॉफी पीना पसंद करते हैं. अगर आपने कभी 'स्टारबक्स' की कॉफी ट्राय की है तो आपके दिमाग में भी कॉफी की रेसिपी को लेकर सवाल जरूर आए हैं. आपने भी तो कभी न कभी यह जरूर जानना चाहा होगा कि आखिर 'स्टारबक्स' कॉफी में क्या-क्या डाला जाता है.

स्टारबक्स कॉफी की रेसिपी लीक

दरअसल इस एक्स-एंप्लॉय ने कंपनी से निकलने के बाद स्टारबक्स को सबक सिखाने के लिए इसकी अलग-अलग कॉफी की रेसिपी सोशल मीडिया पर रिवील कर दी. स्टारबक्स की कॉफीज़ की रेसिपी हाथ लगने के बाद कई लोग काफी खुश नजर आए कि अब इतना ज्यादा पैसा देकर ये कॉफी खरीदने के बजाय क्यों न इसे घर पर ही बना लिया जाए. एंप्लॉय ने एक साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिसमें कॉफी के अलग-अलग फ्लेवर को बनाने की पूरी रेसिपी विस्तार से बताई गई है. 

पहले भी लीक हुई हैं कॉफी की रेसिपीज़

इन तस्वीरों के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपने-अपने रिएक्शन्स शेयर किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'स्टारबक्स की गोपनीय जानकारी लीक करने के लिए अगर आपको लीगल नोटिस आता है तो मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'अब स्टारबक्स जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.' बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कंपनी के किसी एंप्लॉय ने नौकरी से निकाले जाने के बाद कॉफी की रेसिपीज़ लीक की हों. इससे पहले भी ऐसा कई बार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: प्लेन में यात्री ने गलत जगह पर कर दी 'पॉटी', पायलट को कैंसिल करनी पड़ गई फ्लाइट, हुआ बवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget