एक्सप्लोरर

प्लेन में यात्री ने गलत जगह पर कर दी 'पॉटी', पायलट को कैंसिल करनी पड़ गई फ्लाइट, हुआ बवाल

फ्लाइट को अगले दिन सुबह रवाना होना था. इसलिए यात्रियों का एक रात के लिए कहीं स्टे करना जरूरी था. लेकिन कई यात्रियों को ठहरने के लिए कमरे ही नहीं मिले.

स्पेन के टेनेरिफ से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट में एक अजीबोगरीब घटना घटी है. दरअसल ईज़ीजेट फ्लाइट रविवार को उड़ाने भरने वाली थी कि तभी पायलट ने एक जरूरी अनाउंसमेंट की और कहा कि फ्लाइट में टॉयलेट के फर्श पर किसी ने पॉटी कर दी है, इसलिए फ्लाइट को अब कैंसिल करना पड़ेगा. इस खबर को सुनने के बाद विमान में मौजूद यात्रियों के मुंह बन गए और वह आगबबूला हो गए कि टेक ऑफ करने से कुछ ही वक्त पहले इस तरह की अनाउंसमेंट करने का क्या तुक बनता है.

फ्लाइट टेनेरिफ से 20.05 पर लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली थी. हालांकि किसी वजह से ये 3.30 घंटे लेट हो गई, जिसकी वजह से यात्री पहले ही गुस्साए हुए थे. हालांकि जब पायलट ने टेकऑफ करने से पहले यह सूचना दी कि टॉयलेट के फर्श पर कोई यात्री पॉटी करके चला गया है तो यात्रियों का पारा और ज्यादा हाई हो गया. यात्रियों को उम्मीद थी कि उन्हें दूसरी फ्लाइट में ट्रांसफर किया जाएगा, लेकिन यह भी नहीं हुआ. यात्रियों को तब और ज्यादा परेशानी हुई जब उनको ठहरने के लिए होटल रूम भी नहीं मिले. 

ठहरने के लिए नहीं मिले कमरे

फ्लाइट को अगले दिन सुबह रवाना होना था. इसलिए यात्रियों का एक रात के लिए कहीं स्टे करना जरूरी था. लेकिन कई यात्रियों को ठहरने के लिए कमरे भी नहीं मिले. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री ने बताया कि पहले तो उन्हें एक फ्लाइट से दूसरी फ्लाइट में ले जाया गया. लेकिन फिर कहा गया कि दूसरी फ्लाइट छोटी है. लोगों को बहलाने के लिए उन्हें £500 का वाउचर ऑफर किया गया, लेकिन किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया. इसके बाद छोटे विमान में से कम से कम 10 ऐसे यात्रियों को बाहर निकाला गया, जिन्होंने बहुत ज्यादा बहस करने की कोशिश की. इन सब में 2 घंटे का वक्त लग गया.

कई घंटे लेट रही फ्लाइट, फिर भी नहीं भर सकी उड़ान

मगर मामला यहीं नहीं थमा, 10 लोगों को निकालने के बाद भी प्लेन में जरूरत से ज्यादा लोग बैठे हुए थे. प्लेन के भार को कम करने के लिए फिर बेतरतीब ढंग से यात्रियों के सामानों को उठाकर दूसरे विमान में रखना शुरू कर दिया गया. इस काम में भी कई घंटों का वक्त लग गया. एयरलाइन ने यात्रियों को इतनी असुविधा देने के बाद एक रात ठहरने के लिए होटल तक मुहैया नहीं कराया. हालांकि यह कहा कि यात्री अपने आप कोई होटल रूम ढूंढ लें, क्योंकि रूम का खर्चा, खाने का खर्चा और होटल तक जाने का खर्चा उन्हें एयरलाइन द्वारा वापस कर दिया जाएगा. 

ये भी पढें: VIDEO: असली बंदूक के साथ मस्ती कर रहा था शख्स, धाएं से आई गोली चलने की आवाज और फिर...         

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के साथ थी शेरनी, तभी होटल से बाहर निकले पर्यटक- हमले का वीडियो देख सूख जाएगा गला
बच्चों के साथ थी शेरनी, तभी होटल से बाहर निकले पर्यटक- हमले का वीडियो देख सूख जाएगा गला
52 सालों बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, अस्पताल में खुशी से झूम उठा परिवार- वीडियो वायरल
52 सालों बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, अस्पताल में खुशी से झूम उठा परिवार- वीडियो वायरल
Mother First Flight: पायलट बेटे ने मां को कराया पहला हवाई सफर, वीडियो वायरल
पायलट बेटे ने मां को कराया पहला हवाई सफर, वीडियो वायरल
Video: बच्चा बार बार खो रहा था सामान, मां ने लगा दिया गजब का जुगाड़
बच्चा बार बार खो रहा था सामान, मां ने लगा दिया गजब का जुगाड़

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget