एक्सप्लोरर

जल्लाद औलाद! अपनी ही मां को जिंदा जलाकर वीडियो बनाने लगा बेटा, देखकर कांप गई लोगों की रूह

अलीगढ़ के खैर थाने में एक दर्दनाक मामला सामने आया जहां एक जल्लाद बेटे ने अपनी ही मां को जिंदा जला दिया. मां चिल्लाती रही लेकिन बेटे का दिल नहीं पसीजा.

Viral Video: कलयुग है कलयुग, यह तो आपने हर किसी के मुंह से सुना होगा, आज हम आपको उस कलयुग का एहसास भी करा ही देते हैं. इस कलयुग की झलक देखने को मिली उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से जहां एक बेटे ने अपनी मां पर ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया. यह पूरी घटना अलीगढ़ के खैर के एक पुलिस स्टेशन में हुई.

अलीगढ़ के खैर थाने में एक दर्दनाक मामला सामने आया जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को जिंदा जला दिया. मां चिल्लाती रही लेकिन बेटे का दिल नहीं पसीजा, ऊपर से बेटा मोबाइल निकाल कर जलती हुई मां का वीडियो निकालने लगा. थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला पर कंबल डाल कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला काफी ज्यादा जल चुकी थी.

देखें वीडियो

80 फीसदी जली महिला

कलयुगी बेटे ने अपनी मां को असहनीय दुख देकर उसका वीडियो भी बनाया, इस पर पुलिसकर्मी दौड़े और महिला को बचाने का प्रयास किया. जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के हाथ भी जल गए. हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची थी लेकिन सुनवाई ना होने पर वह थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालने लगी जिस पर उसके बेटे ने लाइटर जला कर आग लगा दी. इससे महिला 80 फीसदी जल गई और इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

ये था मामला

महिला का नाम हेमलता है, हेमलता के भाई चंद्रमोहन के मुताबिक महिला के पति की मृत्यु 5 साल पहले हो चुकी है. महिला का बेटा फरीदाबाद में नौकरी करता है, वहां उसका अपने कजिन के साथ आईपीएल में सट्टे को लेकर कुछ विवाद हो गया थ. जिसके बाद फरीदाबाद से चंद्रभान नाम का शख्स 4 से 5 गुंडे लेकर आया और जलने वाली महिला को निर्वस्त्र करके मारा. जिसकी सूचना खैर थाने में दी गई, 16 जुलाई को दोनों पक्षों को समझाइश के लिए थाने बुलाया था लेकिन इंसाफ ना मिलने के चलते महिला थाने के हॉल से बाहर आई और खुद पर पेट्रोल छिड़कने लगी, ऐसे में महिला के बेटे ने उस पर लाइटर जलाकर आग लगा दी. यह जानकारी मृतक महिला के भाई चंद्रमोहन ने एबीपी न्यूज को दी है.

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि थाने में लगे सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि महिला को आग उसके बेटे ने ही लगाई है. आग लगने पर पुलिस के जवान कंबल लेकर महिला को बचाने दौड़े लेकिन तब तक महिला 80 प्रतिशत जल चुकी थी. अलीगढ़ के एसएसपी का कहना है कि महिला का अपने पति के परिवारजनों के साथ किसी जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था जिसकी समझाइश के लिए उन्हें थाने बुलाया गया था. हालांकि परिवारजन और पुलिस के अलग अलग बयान से मामले की स्थिति साफ नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें: Video: पाकिस्तान में भी पैदा हो गया बुमराह, गजब गेंदबाजी का ये वीडियो हो रहा है वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

Embed widget