एक्सप्लोरर

Watch: भारत में एक लड़की की दो लड़कों से शादी का वीडियो देख लीजिए, वायरल हो रहा है

Himachal Viral Video: हिमाचल प्रदेश से एक पुरानी परंपरा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यहां एक दुल्हन से ही दो सगे भाइयों ने शादी रचाई. जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. देखिए वायरल वीडियो.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक अनोखी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी की है. यह शादी पुरानी परंपरा को निभाने के लिए की गई और अब यह पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं.

दोनों दूल्हों की धूम धाम से हुई शादी

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र का है. 12 से 14 जुलाई तक यह शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई. तीन दिन तक चली इस शादी में ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे रीति-रिवाजों का पालन किया गया. आखिरी दिन जब दोनों दूल्हे अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर नजर आए, तो देखने वाले हैरान रह गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

बताया जा रहा है कि यह शादी शिलाई गांव के थिंडो खानदान में हुई. दोनों भाइयों की शादी कुन्हट गांव की बेटी से करवाई गई. खास बात यह है कि तीनों ही शिक्षित हैं और संपन्न परिवार से संबंध रखते हैं. जानकारी के अनुसार, एक दूल्हा जल शक्ति विभाग में कार्यरत है, जबकि दूसरा दूल्हा विदेश में नौकरी करता है.

प्राचीन परंपरा को फिर से किया जीवित

हाटी समाज की परंपरा के अनुसार, इस तरह की शादियां पहले भी होती रही हैं और इसे समाज का उजला पक्ष माना जाता है. इस परंपरा के पीछे यह मान्यता है कि इससे परिवार में एकता और संपत्ति का बंटवारा नहीं होता. शादी में परिवार के साथ-साथ पूरे गांव के लोग भी शामिल हुए. पूरे कार्यक्रम का वीडियो शूट भी किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-

Watch: खतरनाक एक्सीडेंट, कुत्ते को बचाने के चक्कर में फिसली स्कूटी, युवक की मौत, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
Upsc से मुश्किल है मुंबई में घर ढूंढना, शख्स की बात एक साथ हां बोला इंटरनेट
Upsc से मुश्किल है मुंबई में घर ढूंढना, शख्स की बात एक साथ हां बोला इंटरनेट
Video: 'मैं पहली बीवी हूं' अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, जमकर मचा बवाल
'मैं पहली बीवी हूं' अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, जमकर मचा बवाल
Video: छम्मक छल्लो पर हसीनाओं ने यूं मटकाई कमर, एक साथ झूमा पूरा इंटरनेट
Video: छम्मक छल्लो पर हसीनाओं ने यूं मटकाई कमर, एक साथ झूमा पूरा इंटरनेट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget