एक्सप्लोरर

Viral Video: रिहायशी इलाकों से गुजरते वक्त धुंधली हो जाती हैं सिंगापुर ट्रेन की खिड़कियां, आपको चौंका देगा ये वीडियो

सिंगापुर में ट्रेन लाइन के आसपास रहने वाले लोगों को अपनी प्राइवेसी की कोई चिंता नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि रिहायशी इलाकों से गुजरते वक्त यहां ट्रेन के शीशे धुंधले हो जाते हैं.

Viral Video: रेलवे लाइन और ट्रेन फ्लाइओवर के आसापस रहने वालों का जीवन अक्सर कोलाहल और हंगामे से भरा रहता है. समय-समय पर गुजरती ट्रेन और उसमें से लोगों के घरों में झांकते पैसेंजर्स आसपास रहने वालों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बने हुए हैं. कोई अपनी घर की छत पर नहाता नजर आता है तो कोई किचन में खाना बनाता दिखाई पड़ता है. मतलब प्राइवेसी नाम की कोई चीज़ नहीं. भारत में कई लोग इस परेशानी को झेल रहे हैं. इससे बचने के लिए लोग अक्सर घरों की बालकनी में पर्दे लगा देते हैं. लेकिन हर किसी के लिए पर्दे लगाना भी आसान नहीं होता. हालांकि सिंगापुर में ट्रेन लाइन के आसपास रहने वाले लोगों को अपनी प्राइवेसी की कोई चिंता नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि रिहायशी इलाकों से गुजरते वक्त यहां ट्रेन के शीशे धुंधले हो जाते हैं.          

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि रिहायशी इलाकों से गुजरते समय ट्रेन के शीशे धुधले हो जा रहे हैं. सिंगापुर सरकार की एजेंसी लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की वेबसाइट के मुताबिक, ट्रेन सिंगापुर की बुकिट पंजंग लाइट रेल ट्रांजिट (LRT) है, जिसे सिंगापुर की फर्स्ट लाइट ट्रेन के रूप में भी जाना जाता है. इन ट्रेनों की स्मार्ट धुंध वाली कांच की खिड़कियां इंटरनेट पर चर्चा का मुद्दा बनी हुईं हैं. एलआरटी लाइन के आसपास रहने वाले लोगों की प्राइवेसी की रक्षा के लिए यह तकनीक अपनाई गई है.

यहां देखें वीडियो...

सिंगापुर ट्रेन का यह वायरल वीडियो देखें. बेशक आप अब सोच रहे होंगे कि काश भारत में भी ऐसी तकनीक वाली ट्रेनें चलतीं. इस वीडियो को Fascinating Footage नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 40 हजार बार देखा गया है. कैप्शन में लिखा गया है, 'सिंगापुर में एक ट्रेन जिसकी खिड़कियां रिहायशी ब्लॉक से गुजरते वक्त अपने आप धुंधली हो जाती हैं. एक यूजर ने कहा, 'आप लोगों ने प्राइवेसी को बहुत सीरियसली लिया है.' एक यूजर ने यह भी कहा, 'सिंगापुर अद्भुत है.'

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड का खौफ: दूसरी प्रेमिका के साथ न्यू ईयर मनाना पड़ा भारी, झूठी किडनैपिंग का राज खुला तो पिट गई भद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांभर लेक को चीरते हुए निकली वंदेभारत- वीडियो देख सैल्यूट कर रहे यूजर्स
सांभर लेक को चीरते हुए निकली वंदेभारत- वीडियो देख सैल्यूट कर रहे यूजर्स
चुनाव प्रचार करते हुए जनता के बर्तन धोने लगा प्रत्याशी- वीडियो वायरल
चुनाव प्रचार करते हुए जनता के बर्तन धोने लगा प्रत्याशी- वीडियो वायरल
रानू मंडल का घर हुआ रिनोवेट, खुशी में लता मंगेशकर की आवाज में गुनगुनाया गाना
रानू मंडल का घर हुआ रिनोवेट, खुशी में लता मंगेशकर की आवाज में गुनगुनाया गाना
बारिश के बाद प्लॉट में भर गया पानी, बंदरों ने बना लिया स्वीमिंग पूल
बारिश के बाद प्लॉट में भर गया पानी, बंदरों ने बना लिया स्वीमिंग पूल

वीडियोज

Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा
Bigg Boss 20 Grand Premiere: 16 Contestants की Entry, Salman Khan के साथ शुरू हुआ नया Season
Bigg Boss 20: 17 Contestants की पूरी लिस्ट, Mahhi Vij, Isha Rikhi, Gullu समेत ये नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Su 57 फाइटर जेट, परमाणु संयंत्र और...PM मोदी-पुतिन की बैठक का एजेंडा तय
Su 57 फाइटर जेट, परमाणु संयंत्र और...PM मोदी-पुतिन की बैठक का एजेंडा तय
सौरव दास-रांका के खिलाफ 2 करोड़ का मानहानि केस, गौरव भाटिया ने क्या कहा?
सौरव दास-रांका के खिलाफ 2 करोड़ का मानहानि केस, गौरव भाटिया ने क्या कहा?
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, चुनाव से पहले बढ़ा दिया 50 प्रतिशत मानदेय
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, चुनाव से पहले बढ़ा दिया 50 प्रतिशत मानदेय
ICC की ताजा रैंकिंग जारी, दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ा
ICC की ताजा रैंकिंग जारी, दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ा
म्यूजिशियन हत्या केस: राहुल पर भड़के रिजिजू, '...हैं तो हिंदुस्तानी ही'
म्यूजिशियन हत्या केस: राहुल पर भड़के रिजिजू, '...हैं तो हिंदुस्तानी ही'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरीका
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरीका
Embed widget