एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड का खौफ: दूसरी प्रेमिका के साथ न्यू ईयर मनाना पड़ा भारी, झूठी किडनैपिंग का राज खुला तो पिट गई भद्द

35 साल के पॉल इरा ने सोचा कि अगर वो किडनैपिंग का प्लान बनाएगा तो उसकी गर्लफ्रेंड उसे अपने साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए फोर्स नहीं करेगी और ना ही ज्यादा सवाल जबाव करेगी.

अपनी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए ज्यादातर लोग घर से झूठ बोलकर निकलते हैं. झूठ बोलने के पीछे कई सारी वजह हो सकती हैं. आमतौर पर आजकल के युवा अपने माता-पिता से झूठ बोलकर अपनी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए निकलते हैं, क्योंकि उनको लेकर उनमें एक खौफ होता है कि वो कैसे रिएक्ट करेंगे. हालांकि तब क्या हो, जब कोई व्यक्ति अपनी ही गर्लफ्रेंड से झूठ बोलकर दूसरी लड़की के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए निकल जाए. बेशक आप चौंक जाएंगे और सोचेंगे कि "भई! जब गर्लफ्रेंड है तो काएं को कहीं और गया". लेकिन ऐसा सचमुच हुआ है. और बात सिर्फ यही खत्म नहीं होती, सीधे किडनैपिंग तक जाती है. जी हां किडनैपिंग तक.    

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स ने नए साल के जश्न के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के बजाय दूसरी लड़की को चुना. वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट नहीं करना चाहता था. इसलिए उसने अपने दिमाग में एक ऐसी तरकीब सोची, जिसने उसकी भद्द पिटवा दी और गर्लफ्रेंड के सामने बनी बनाई इमेज भी मिट्टी में मिला दी. 35 साल के पॉल इरा ने सोचा कि अगर वो किडनैपिंग का प्लान बनाएगा तो उसकी गर्लफ्रेंड उसे अपने साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए फोर्स नहीं करेगी और ना ही ज्यादा सवाल जबाव करेगी.

पॉल इरा ने प्लान तो बना लिया और इसे सक्सेसफुल करने की दिशा में कदम भी बढ़ा दिया. वो एक दूसरी लड़की के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए निकल गया, जो उसकी ही दूसरी गर्लफ्रेंड थी. वो 31 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड को यह कहकर घर से निकला था कि अपने फाइनेंशियल कंसल्टेंट से मिलने जा रहा है. लेकिन बाद में उसकी गर्लफ्रेंड को एक मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया था कि एक सेक्स वर्कर ने उसका अपहरण कर लिया है.

गर्लफ्रेंड ने पुलिस को दी सूचना 

पॉल की गर्लफ्रेंड सेक्स वर्कर्स के साथ उसकी हिस्ट्री के बारे में जानती थी. इसलिए उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर भरोसा कर लिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया. आनन-फानन में पुलिस आई और तुरंत तफ्तीश शुरू कर दी. पुलिस ने इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले. कई कैमरों की जांच करने के बाद उन्होंने उस पॉल को अपनी दूसरी प्रेमिका के घर में एक ओवरनाइट बैग के साथ एंट्री करते हुए देखा.

पॉल ने अगले दिन अपने पिता को फोन किया और यह बताया कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया गया है. उसने यह भी बताया कि अपहरणकर्ता उसे कार से वापस घर छोड़ देंगे. पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तब उनको फोन कॉल के कुछ ही मिनट बाद एक और सबूता मिला. उन्होंने देखा कि पॉल अपनी प्रेमिका के साथ घर से निकल रहा है. 

किडनैपिंग की झूठी साजिश

कॉल जानकारी और बाकी डिटेल्स में घालमेल की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को पता चला कि पॉल की किडनैपिंग की बात झूठ थी. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि इस मामले में यह सामने आया है कि पॉल झूठ बोल रहा था. उसने अपनी किडनैपिंग की झूठी योजना बनाई. पुलिस विभाग ने यह भी कहा कि उसने इस फर्जी मामले की जांच में हमारा समय बर्बाद किया.

ये भी पढ़ें: सर्दियों में तुर्की घूमने का बनाएं प्लान, इन 4 टूरिस्ट स्पॉट को अपनी 'बकेट लिस्ट' में करें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget