एक्सप्लोरर

शशि थरूर ने 'सोफासन' को बताया पसंदीदा योगासन, यूजर्स का ऐसा रहा रिएक्शन

कांग्रेस सांसद ने योग दिवस के मौके पर एक ट्विटर यूजर को अपना पसंदीदा योगासन बता कर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया. थरूर ने एक ग्राफिक शेयर कर उसे सोफासन नाम दिया.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 21 जून को ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया कि उन्हें कौन सा आसन पसंद है, जिसके बाद से यूजर्स उनके जवाब को पसंद कर रहे हैं. दरअसल 21 जून को शशि थरूर की पसंदीदा योग मुद्रा के बारे में ट्विटर यूजर @dineshpandian_r ने उनसे सवाल किया, जिसका जवाब थरूर ने एक ग्राफिक शेयर कर दिया. थरूर के ग्राफिक में एक महिला सोफे पर बैठी है और आराम से अपनी बिल्ली के साथ संगीत सुन रही रही है, जिस पर 65 साल के थरूर ने 'सोफासाना' कैप्शन देते हुए समझाया कि आराम ही उनका पसंदीदा योगासन है.

कई ट्विटर यूजर्स ने थरूर के सेंस ऑफ ह्यूमर की सराहना की है. वहीं कई यूजर्स ने मजेदार जवाब कमेंट करके दिए हैं. जहां एक यूजर ने लिखा 'ये मेरा भी पसंदीदा आसन है'. वहीं दूसरे यूजर ने कहा 'सर हम दोनों की पसंद एक सी है'. वहीं योग दिवस मनाते हुए शशि थरूर ने सोमवार को कहा था कि 'मैंने #WorldYogaDay घोषित करने के लिए भारत सरकार की पहल का लगातार समर्थन किया है, इसने मानव कल्याण में इस अद्भुत भारतीय योगदान के बारे में वैश्विक जागरूकता फैलाई है, इसलिए केवल 21 जून को ही नहीं, बल्कि हर दिन योग करना चाहिए'.

आशा की किरण बना हुआ है योग, कल पीएम मोदी ने कहा

21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष दिन को चिह्नित करने के लिए एक कार्यक्रम को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'आज जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, योग आशा की किरण बना हुआ है'.

'योग फॉर वेलनेस' थी थीम

इस साल की थीम 'योग फॉर वेलनेस' रखी गई थी. इसके बारे में विस्तार से बताते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा था कि 'इस साल की थीम योग फॉर वेलनेस है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है'.

हंसने पर मजबूर हुए यूजर्स

यूजर्स ने दिए इस तरह के रिएक्शन कि हो गए वायरल.

इसे भी पढ़ेंः

तीसरी लहर: कांग्रेस के श्वेतपत्र पर BJP का पलटवार, कहा- देश में जब अच्छा होता है तो राहुल गांधी को चिढ़ होती है

Jammu Kashmir: पीएम मोदी के साथ मीटिंग से पहले महबूबा मुफ्ती बोलीं- सरकार को पाकिस्तान से भी बात करनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra Viral Video : जब दोस्ती बनी मिसाल... हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो
जब दोस्ती बनी मिसाल... हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो
3 साल बाद अमेरिका से घर लौटी बेटी, मां ने देखा तो छलक पड़े आंसू, भावुक कर देगा Video
3 साल बाद अमेरिका से घर लौटी बेटी, मां ने देखा तो छलक पड़े आंसू, भावुक कर देगा Video
Video: 3.5 फीट की दुल्हन ने डांस से उड़ाया गर्दा, देखते रह गए बाराती
3.5 फीट की दुल्हन ने डांस से उड़ाया गर्दा, देखते रह गए बाराती
Video: पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश
पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget