एक्सप्लोरर

तीसरी लहर: कांग्रेस के श्वेतपत्र पर BJP का पलटवार, कहा- देश में जब अच्छा होता है तो राहुल गांधी को चिढ़ होती है

बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा है कि जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा परफॉर्म करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है. राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं.

नई दिल्ली:  देश में जानलेवा कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की ओर से एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करके मोदी सरकार पर सवाल उठाए. इसको लेकर अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा है कि जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा परफॉर्म करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है. राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं.

कोरोना पर राजनीति कर रही है कांग्रेस- बीजेपी

बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''योग दिवस के साथ ही कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था. कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना जिसने एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया. कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए तब-तब के राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने की भरसक प्रयास किया है.''

संबित पात्रा ने कहा, ''सेकेंड वेव कांग्रेस शासित राज्य से शुरू हुई. कांग्रेस शासित राज्यों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा और सर्वाधिक मामले आए. सबसे ज्यादा मौतें कांग्रेस शासित राज्यों में हुईं. कांग्रेस शासित राज्यों ने कोवैक्सीन को लेकर इनकार किया और वहां सर्वाधिक मृत्यु दर रही.'' पात्रा ने कहा, ‘’राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके व्हाइट पेपर की बात की और अड़ंगा लगाने का काम किया है. कहीं न कहीं उन्होंने भारत की कोरोना से इस लड़ाई को डिरेल करने का अथक परिश्रम किया है.’’

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने आज पार्टी की ओर से एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करके मोदी सरकार से अपील की कि वह तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अभी से पूरी तैयारी करे. इस दौरान राहुल ने सरकार पर कई सवाल भी खड़े किए. हालांकि राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इस श्वेत पत्र का लक्ष्य सरकार पर अंगुली उठाना नहीं है. हम सरकार की गलतियों का उल्लेख इसलिए कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में गलतियों को ठीक किया जा सके.’’

कांग्रेस ने श्वेत पत्र में चार मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित किया ध्यान

  1. पहला बिंदु- तीसरी लहर की तैयारी.
  2. दूसरा बिंदु- गरीबों, छोटे व्यापारियों को आर्थिक मदद.
  3. तीसरा बिंदु- कोविड मुआवजा कोष बने.
  4. चौथा बिंदु- पहली और दूसरी लहर की गलतियों के कारणों का पता लगाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे यह गलतियां नहीं हों.

यह भी पढ़ें-

Explained: नए नियमों के बाद ग्राहकों को Flash Sale के नाम पर नहीं मिलेगा धोखा

खुशखबरी: 25 फीसदी कम होगा आपकी रसोई का खर्चा, पाईप वाला प्राकृतिक गैस स्टोव बनकर तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget