एक्सप्लोरर

मगरमच्छ की पीठ पर बैठा था जू कीपर, पलटे शिकारी ने जबड़े में दबोची जांघ, चीखों से कांप उठा चिड़ियाघर!

Viral Video: जो कुछ अगले ही सेकंड होता है वो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लगता. कैमरे में कैद इस सीन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और देखने वालों की सांसे थम गई हैं.

कुछ नजारे ऐसे होते हैं जो आंखों के सामने होकर भी यकीन करने लायक नहीं होते. ऐसा ही एक खौफनाक मंजर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर रूह कांप जाए. मामला है एक चिड़ियाघर का, जहां जू कीपर मगरमच्छों के बाड़े में पहुंचता है और जो कुछ अगले ही सेकंड होता है वो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लगता. कैमरे में कैद इस सीन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और देखने वालों की सांसे थम गई हैं. मगरमच्छ के अचानक हमले का ये वीडियो जिसने भी देखा वो सिहर उठा.

मगरमच्छ के बाड़े में पहुंचा था जू कीपर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जू कीपर मगरमच्छों के बाड़े में आराम से खड़ा है. उसके सामने एक विशाल मगरमच्छ है, जिसकी पीठ पर जू कीपर पूरे आत्मविश्वास से बैठ जाता है. बाहर खड़े सैलानी चौंककर उसे देख रहे हैं. कुछ हैरान, कुछ रोमांचित. जू कीपर मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर उसकी प्रजाति, आदतें और बाड़े की विशेषताएं समझा रहा होता है. हर चीज बहुत नॉर्मल लग रही होती है, लेकिन तभी होता है कुछ ऐसा जिसे देखकर लोगों की चीख तक निकल जाती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by WildHunt | Nature | Prowl | Wilderness (@naturehuntdiaries)

मगरमच्छ की पीठ पर बैठ देने लगा ज्ञान

जू कीपर को यह अहसास नहीं होता कि उसके पीछे एक और मगरमच्छ धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ रहा है. बिल्कुल खामोशी से, जैसे शिकारी अपने शिकार को दबोचने से पहले करता है. जैसे ही जू कीपर पीछे मुड़ता है, वो मगरमच्छ छलांग लगाकर उसकी ओर बढ़ता है. यह देख जू कीपर घबराकर खड़ा होता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ऐसे में जिस मगरमच्छ की पीठ पर जू कीपर बैठा होता है वो भी गर्दन घुमा कर जू कीपर की जांघ अपने लोहे जैसे जबड़ों में जकड़ लेता है.

खूंखार मगरमच्छ ने अचानक किया हमला

एक सेकंड के लिए ऐसा लगता है कि अब उसकी जान नहीं बचने वाली. मगरमच्छ की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि जू कीपर का पैर झटकने लगता है. चीख-पुकार मच जाती है, बाहर खड़े लोग सन्न हो जाते हैं. लेकिन फिर चमत्कार होता है. शायद मगरमच्छ की पकड़ सही से नहीं बन पाती, या फिर डर के मारे जू कीपर एक झटके में खुद को खींचकर उससे आजाद कर लेता है. किसी तरह वो मगरमच्छों से दूरी बना लेता है और खुद को बचा लेता है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को naturehuntdiaries नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...चाचा आज बच गया, कब तक खैर मनाएगा. एक और यूजर ने लिखा...यमराज छुट्टी पर होंगे, वरना इससे बचना तो नामुमकिन है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसके जबड़े में आने के बाद मौत तय है. चाचा के साथ चमत्कार हुआ है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget