एक्सप्लोरर

90 साल के बुजुर्ग ने की पांचवीं शादी, अब छठी दुल्हन लाने की तैयारी में, कहा- बुढ़ापा शादी करने से नहीं रोक सकता

अल ओतैबी ने शादी से जुड़े तमाम फायदों के बारे में बात की और इससे मिलने वाली खुशी के बारे भी में बताया. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी शादी से खुश हूं. बुढ़ापा शादी को नहीं रोक सकता.'

इस धरती पर आपको शादी को लेकर अलग-अलग तरीके की राय रखने वाले लोग मिल जाएंगे. आपने देखा होगा कि युवा अक्सर शादी का जिक्र सुनते ही भागते नजर आते हैं. जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बुढ़ापे में भी दूल्हा बनने को तैयार रहते हैं. बूढ़े व्यक्ति से समाज अक्सर यह उम्मीद रखता है कि नाती पोतों का मुंह देखकर उसे अपना जीवन व्यतीत कर देना चाहिए. यही वजह है कि जब किसी बूढ़े व्यक्ति की शादी होती है तो लोग उसके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं कि बुढ़ापे में भी यही सब सूझ रहा है. जबकि कुछ बुजुर्ग ऐसे होते हैं, जिन्हें समाज की दकियानूसी बातों से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है. वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर जीते हैं. 

अब सऊदी अरब में रहने वाले इस 90 साल के शख्स को ही देख लीजिए, जिसने पांचवीं बार अपना विवाह रचाया है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बुजुर्ग शख्स का नाम 'नासिर बिन दहैम बिन वह्क अल मुर्शिदी अल ओतैबी' है. नासिर ने सबसे उम्रदराज दूल्हे का रिकॉर्ड बनाया है. अफीफ प्रांत में पांचवीं शादी करने वाले नासिर खबरों की मेन हैडलाइन बन गए हैं. अपनी शादी रचाने के बाद वह देश के अविवाहित युवाओं को भी शादी करने की एडवाइज दे रहे हैं और कह रहे हैं कि "ये एक सुन्नत है". 

छठी शादी की जाहिर की इच्छा

एक न्यूज चैनल के साथ नासिर की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं. यहां तक कि उनके पोते भी अपने दादा को पांचवीं शादी की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं. नासिर ने एक इंटरव्यू में कहा कि अविवाहित लोगों को भी शादी के बंधन में बंधने पर विचार करना चाहिए. यह एक सुन्नत है. उन्होंने छठी शादी करने की भी इच्छा जाहिर की और कहा, 'मैं दोबारा शादी के बंधन में बंधना चाहता हूं. शादीशुदा जिंदगी खुदा के सामने किया गया भरोसे का कार्य और गर्व का प्रतीक है. शादी आराम और संसार से जुड़ी समृद्धि लाता है. यही मेरे स्वास्थ्य के बेहतर होने का एक कारण है. मैं शादी से झिझकने वाले युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि शादी के बंधन को स्वीकार करें.'

बुढ़ापा शादी को नहीं रोक सकता

अल ओतैबी ने शादी से जुड़े तमाम फायदों के बारे में भी बात की और इससे मिलने वाली खुशी के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी शादी से खुश हूं. शादी शारीरिक आराम के साथ-साथ एक सुख है. बुढ़ापा शादी को बिल्कुल नहीं रोक सकता.'

ये भी पढ़ें: क्या आप मोटे तकिए पर सोते हैं? तुरंत छोड़ें ये आदत, वरना हाथ धोकर पीछे लग जाएंगी ये बीमारियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget