एक्सप्लोरर

बालकनी में खड़े होकर लड़ रहा था कपल, बिगड़ा बैलेंस और तीसरी मंजिल से सीधा सड़क पर गिरा धड़ाम! देखें VIDEO

बालकनी पर कभी भी खड़ा होकर नहीं लड़ना चाहिए. एक वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है. क्योंकि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल लड़ते-लड़ते सीधा बालकनी से नीचे गिर गया.

लोग इन दिनों छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से लड़ने लगते हैं. कपल्स के बीच लड़ाई तो जैसे आम हो गई है. हर दिन ऐसा कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, जिसमें कपल को एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा जा सकता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर देखने को मिला है, जिसमें एक कपल ने इतनी बुरी तरह से लड़ाई की कि लड़ते-लड़ते दोनों तीसरी मंजिल की बालकनी से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरे. इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को भी हैरान करके रख दिया है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे हैं. वो लड़ते-लड़ते बालकनी की रेलिंग से टकराते हैं. जो उनके वजन को संभाल नहीं पाती है और फिर टूट जाती है. जैसे ही रेलिंग टूटती है, दोनों तुरंत सड़क पर आकर गिरते हैं. जहां पुरुष पीठ के बल गिरता है, जबकि महिला सिर के बल जमीन पर धड़ाम से गिरती है. ये वीडियो बेहद ही खौफनाक है. दोनों के बालकनी से गिरने के बाद वहां खड़ी गाड़ियों का हॉर्न भी बजने लगता है. 

बालकनी से नीचे गिरा कपल 

लोगों का कहना है कि ये वीडियो रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर का है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर चोटों का इलाज किया गया. वीडियो को देखकर मालूम चलता है कि सड़क से बालकनी के बीच का गैप लगभग 20 से 25 मीटर का है. यही वजह है कि गिरने की वजह से उनकी हड्डियां जरूर टूटी होंगी. बिल्डिंग को लेकर बताया गया है कि शहर के ऐतिहासिक हिस्से में मौजूद है, जो 150 साल पुरानी है. 

लोगों ने क्या कहा? 

इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं. कुछ लोगों ने जहां दुख जताया तो, वहीं ऐसे भी लोग रहे हैं जो मजाक उड़ाने में भी आगे रहे. डोजीक्वाइन नाम एक यूजर ने लिखा, 'सच में ये बेहद ही डरावना है. उम्मीद है दोनों की मौत नहीं हुई हो.' मोहम्मद उस्मान नाम के यूजर ने कमेंट किया कि अब ये दोनों कभी लड़ाई नहीं करेंगे. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें ये वीडियो देखकर ऐसा लगा, जैसे किसी फिल्म का कोई सीन चल रहा है.

ये भी पढ़ें:  थाने के अंदर SUV दौड़ाता हुआ लाया शख्स, जमकर मचाई तोड़फोड़, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
11 साल बाद पुणे लौटेगा NRI कपल, एआई और जॉब स्ट्रेस के कारण लिया फैसला
11 साल बाद पुणे लौटेगा NRI कपल, एआई और जॉब स्ट्रेस के कारण लिया फैसला
Viral Video: अस्पताल में तिरंगे पर झाड़ू लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
अस्पताल में तिरंगे पर झाड़ू लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget