एक्सप्लोरर

Red Ant Chutney: भारत के इन राज्यों में चाव से खाई जाती है लाल चींटी की चटनी

Ant Chutney: अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसी चटनी है और इसे भला कौन खाता होगा. दरअसल चींटी की चटनी भारत के तीन पूर्वी राज्यों के कुछ समुदायों के लोगों द्वारा शौक से खाई जाती है.

Red Ant Chutney: जब भी कोई यह सवाल करता है कि हमें खाने में क्या पसंद है तो हम अपने तमाम पसंदीदा पकवानों के नाम उन्हें गिना देते हैं. हर किसी का अपना अलग पसंदीदा भोजन होता है. किसी को कुछ खाना पसंद होता है तो किसी को कुछ. दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीके की डिश खाई जाती है. कुछ देशों में सांप, बिच्छू, मेढक, छिपकली, मगरमच्छ आदि जैसे जीवों को भी चाव से खाया जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में भी ऐसे कई राज्य हैं, जहां एक अजीबोगरीब डिश खाई जाती है.

इस अजीबोगरीब डिश का नाम 'चींटी की चटनी' है. जी हां चींटी की चटनी. अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसी डिश है और इसे भला कौन खाता होगा, तो चलिए आपको बताते हैं. दरअसल चींटी की चटनी भारत के तीन पूर्वी राज्यों के कुछ समुदायों के लोगों द्वारा शौक से खाई जाती है. ये तीन राज्य- ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड हैं. इन तीनों राज्यों के कुछ समुदाय के लोगों को चींटी की चटनी खूब स्वाद लगती है. 

स्वादिष्ट होती है लाल चींटी की चटनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि चींटी से बनने वाली चटनी बहुत ज्यादा लजीज होती है. इसे जो खाता है, वो खाता ही रह जाता है. इसका स्वाद खट्टा और चटपटा होता है. यह चटनी अब कुछ लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आने लगी है कि इसको अब जीआई टैग देने की मांग भी होने लगी है. वैसे तो आदिवासियों को यह चटनी काफी पसंद आती है. हालांकि अब इस चटनी के शौकीन लोगों की तादाद बढ़ती ही जा रही है.    

ऐसे बनाई जाती है ये चटनी

चींटी की चटनी को स्थानीय भाषा में 'चापड़ा' बोला जाता है. इस चटनी को लाल चींटियों से तैयार किया जाता है. इसमें स्वाद के लिए नमक और मिर्च डाला जाता है. लाल चींटियां पेड़ के पत्तों पर अपना आवास बनाती हैं. इस चटनी को तैयार करने के लिए सबसे पहले उन पेड़ों के पत्तों को तोड़ा जाता है. फिर पत्तों को आग में गर्म किया जाता है, जिससे चींटियां मर जाती हैं. इसके बाद इन्हें अच्छे से साफ किया जाता है. फिर धनिया, नमक, हल्दी, मिर्च, डालकर इसकी चटनी बनाई जाती है. ऐसा कहा जाता है कि इस चटनी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

कई रोगों की कर सकती है छुट्टी

लाल चींटी की चटनी को सेहत के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस चटनी को खाने से खांसी, जुकाम, पीलिया, जोड़ों के दर्द आदि से राहत मिलती है. इसके अलावा डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों को भी ये चटनी ठीक कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: कुत्तों को घर में बंद करके कनाडा चला गया मालिक, 6 महीने तक भूख-प्यास से तड़पते रहे, रुला देगा ये VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget