एक्सप्लोरर

कुत्तों को घर में बंद करके कनाडा चला गया मालिक, 6 महीने तक भूख-प्यास से तड़पते रहे, रुला देगा ये VIDEO

डॉक्टर पर आरोप है कि कनाडा जाते वक्त उसने घर के पार्किंग जोन में कुत्तों को बंद कर दिया था. दोनों कुत्ते चिलचिलाती गर्मी और भूख से तड़प रहे थे, जिसकी वजह से वो बीमार पड़ गए.

पंजाब के अमृतसर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. अमृतसर में एक डॉक्टर अपने 2 पालतू कुत्तों को घर में अकेला छोड़कर कनाडा चलाया गया. उसने न तो जाते वक्त कुत्तों की देखभाल का जिम्मा किसी को सौंपा और ना ही 6 महीनों के दौरान आकर कभी कोई खोज-खबर ली. दोनों कुत्ते तिब्बती मास्टिफ थे. इनमें से एक नर था तो दूसरी मादा. दोनों पिछले छह महीनों से घर के पार्किंग एरिया में बंद पड़े थे. 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर की पहचान पीएस बेदी के रूप में हुई है. डॉक्टर पर आरोप लगा है कि कनाडा जाते वक्त उसने घर के पार्किंग जोन में कुत्तों को बंद कर दिया था. दोनों कुत्ते चिलचिलाती गर्मी और भूख से तड़प रहे थे. उन्हें प्रॉपर वेंटिलेशन में भी नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से वो बीमार पड़ गए. एक कुत्ता बेहोश हो गया, जबकि दूसरा कीड़ों से संक्रमित हो गया. 

डॉक्टर पर FIR दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर ने जाते वक्त कुत्तों की देखभाल और उन्हें खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी अपने भाई को दी थी. डॉक्टर घर की चाबी भी अपने भाई को देकर गया था. हालांकि भाई कभी-कभार आकर उन्हें खाना खिला जाया करता था. कुत्तों को वैसी देखभाल नहीं मिल पाई जैसी देखभाल की उन्हें जरूरत थी, इसलिए वो गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. इस मामले का अब पुलिस ने संज्ञान लिया है. पुलिस ने 'पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960' की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है.    

सोशल मीडिया यूजर्स भड़के

यह घटना तब सामने आई, जब एक एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट ने डॉ. बेदी के घर के पार्किंग जोन में दो कुत्तों को बंधा पाया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी भड़के हुए हैं. एक यूजर ने कहा, 'अगर आप पालतू जानवर को एक फैमिली मेंबर की तरह प्यार और रिस्पेक्ट नहीं दे सकते तो प्लीज उन्हें घर भी ना लेकर आएं. उनके अंदर भी भावनाएं होती हैं. वो कोई खिलौना या फिर डिफेंस मशीन नहीं है.'

ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान घोड़े को जबरन कराई गई 'स्मोकिंग', तड़पता हुआ आया नजर- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Embed widget