एक्सप्लोरर

Promise Day 2021: वैलेंटाइन सप्ताह के इस दिन को बनाएं यादगार, पार्टनर से खास वादों के लिए ये हैं टिप्स

दुनिया भर में आज का दिन प्रॉमिस-डे के तौर पर मनाया जा रहा है. वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रेमी जोड़ों के लिए खास मौका है. आज के दिन पार्टनर एक दूसरे से खास वादा करते हैं. ये दिन किसी विशेष उपहार से नहीं बल्कि दिल की गहराइयों से किए गए वादे के साथ मनाया जाता है. आप भी खास शायरी और संदेश से अपने पार्टनर को लुभा सकते हैं.

Promise Day 2021: अपने पार्टनर से प्यार के इजहार करने का सप्ताह पहले ही शुरू हो चुका है. दुनिया भर में प्रेम के पुजारी इन दिनों को मनाते हैं, अपने पार्टनर के लिए प्यार जताते हैं और उन्हें बताते हैं कि वे उनके लिए कितने खास हैं. वैलेंटाइन वीक का आज पांचवां दिन है. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक के वीक में रोज-डे, प्रपोज-डे, चॉकलेट-डे और टेडी-डे को मनाया जा चुका है.

वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन दुनिया में मनाया जाता है प्रॉमिस-डे

आज का दिन हर साल दुनिया भर में प्रॉमिस-डे के तौर पर मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन प्रेमी जिंदगी के हर मोड़ पर और सुख-दुख में एक दूसरे के साथ होने का वादा करते हैं. वैलेंटाइन वीक का सबसे सार्थक और महत्वपूर्ण दिन प्रॉमिस-डे है जो सप्ताह के पांचवें दिन आता है. आज के दिन को किसी उपहार से नहीं बल्कि सच्चे शब्दों से सजाया जाता है.

आज का दिन अपने पार्टनर से स्थाई रिश्ते के लिए वादा करने और हर संभव तरीके से वादा पूरा करने के लिए जाना जाता है. कोई भी इस दिन को दिल छू जानेवाले किसी से वादे कर मना सकता है. ये रोमांटिक सप्ताह का एक सबसे खास दिन होता है. प्रॉमिस-डे के मौके पर आप अपने पार्टनर से जिंदगी भर के लिए एकजुटता का वादा कर खास बनाएं. खास डे पर आप अपने प्रियतम को कुछ रोमांटिक मैसेज, शायरी और फोटो भेजकर प्रभावित कर सकते हैं.

प्रॉमिस-डे पर आपके पार्टनर के लिए खास मैसेज और शायरी

1. प्यार में मांग और अपेक्षा की कोई जगह नहीं. सिर्फ गंभीरता और विश्वास की! हैप्पी प्रॉमिस-डे

2. आपसे वादा है मेरा हम जिंदगी के अंत तक साथ-साथ चलेंगे. हैप्पी प्रॉमिस-डे

3. मेरा हाथ पकड़ो क्योंकि वादा है मेरा मैं तुम्हें जाने नहीं दूंगा/ दूंगी. हैप्पी पॉमिस-डे

4. वादा किया हैं तो निभाएंगे, बन के फिजा तेरा जीवन महकायेंगे हम हैं तो जुदाई का गम कैसा, तेरी हर सुबह फूलों से सजायेंगे.. हैप्पी प्रॉमिस-डे

5. ये वादा है हमारा, ना छोड़ेंगे कभी साथ तुम्हारा जो गए तुम हम भूल कर कहीं, ले आएंगे पकड़ कर हाथ तुम्हारा.. हैप्पी प्रॉमिस-डे

निजी संबंधों में किया गया वादा बहुत दूर तक जा सकता है. इसलिए इस प्रॉमिस-डे को अपने पार्टनर और प्रियतम से सार्थक वादा करें और जिंदगी भर का साथ निभाएं.

Coffee benefit: कॉफी पीने से दिल की सेहत को हो सकता है ये बड़ा फायदा- रिसर्च से हुआ खुलासा

शॉवर और स्किन देखभाल के दौरान कभी न करें ये गलतियां, जानिए बचने के क्या हैं उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
Viral Video: वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget