एक्सप्लोरर

Viral Video: मंदिर में पूजा कर रहा था पुजारी, अचानक आ गया शेर, खिड़की से लगा झांकने और फिर...

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर अचानक आकर मंदिर के बाहर खड़ा हो गया और पुजारी को घूरने लगा. शेर को मंदिर के पास खड़ा देखकर पुजारी के हाथ-पांव फूल गए और डर के मारे पसीने छूटने लगे.

Priest Saw Lion In Temple: जरा सोचिए...आप मंदिर के अंदर पूजा करने गए हैं और इसी बीच आपका सामना एक खूंखार शेर से हो जाए? तब आपका रिएक्शन क्या होगा? बेशक जान हलक में आ जाएगी. क्योंकि शेर एक ऐसा खूंखार जानवर है, जो न सिर्फ जंगल के जानवरों पर, बल्कि मौका पाते ही इंसानों पर भी हमला बोल सकता है. शेर के पंजों और जबड़ों दोनों में ही बेशुमार ताकत होती है, जिनके सामने एक इंसान का टिक पाना नामुमकिन या असंभव है. लेकिन तब क्या हो, जब अचानक से इंसान को इस खूंखार शिकारी का सामना करना पड़ जाए? 

दरअसल इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो काफी सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसमें एक शेर अचानक आकर मंदिर के बाहर खड़ा हो गया और पुजारी को घूरने लगा. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर मंदिर के बाहर आकर खड़ा हो जाता है और पुजारी की तरफ देखने लगता है. मंदिर के बाहर शेर को खड़ा देखकर पुजारी के हाथ-पांव फूल जाते हैं और वो खौफजदा होने लगता है. सबसे डरावनी बात तो यह थी कि जिस वक्त शेर मंदिर के पास आया था, उस वक्त मंदिर में पुजारी के अलावा और कोई भी नहीं था. मतलब पुजारी को अपनी जान बचाने के लिए जो कुछ भी करना था, खुद ही करना था.

पुजारी ने ऐसे छुड़ाया शेर से पीछा

शेर को भगाने के लिए पुजारी ने वही पैंतरा अपनाया, जो आमतौर पर जानवरों को भगाने के लिए अपनाया जाता है. पुजारी ने कई बार शेर को 'हट-हट' बोला, जिसके बाद शेर चुपचाप वहां से चला गया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर abhaysinh_g नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. इस यूजर के मुताबिक, यह घटना गुजरात के गिर सोमनाथ जिले की है. गिर के एक गांव में स्थित मंदिर के पास यह शेर आया था. इस घटना का वीडियो खुद पुजारी ने ही बनाया है. 

ये भी पढ़ें: कश्मीर में पशु क्रूरता! तेंदुए की पीट-पीटकर कर हत्या करने के बाद लोगों ने मनाया 'जश्न', Video देख गुस्साए यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget