एक्सप्लोरर

ट्रेन में सो रहे शख्स की जेब से पुलिस ने चुराया फोन, आसपास खड़े देखते रहे लोग- वीडियो वायरल

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी अपर बर्थ में सो रहे पैसेंजर की जेब से आसानी से मोबाइल निकाल लेता है, इस चीज की यात्री को जरा भी भनक नहीं लगती है.

सोशल मीडिया आज लोगों की पसंदीदा जगह बन चुका है. यहां लोगों को दुनियाभर की जानकारी और तमाम तरह के वीडियो और तस्वीरें दिख जाती हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी कुछ सिखाते हैं, वहीं कुछ को देखकर दिमाग झन्ना जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी ट्रेन में सोते हुए शख्स की जेब से आसानी से फोन निकाल लेता है. वीडियो देखने के बाद कई लोग कंफ्यूज भी हैं.

पुलिस ने बनाया वीडियो
दरअसल ये एक अवेयरनेस वीडियो है, यानी पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए ये वीडियो शूट किया है. हालांकि वीडियो में जो चोरी हुई है वो असली है, यानी सोता हुआ शख्स पैसेंजर है और जब फोन चोरी हुआ तो उसे इसकी भनक तक नहीं लगी. यही वजह है कि लोगों को सतर्क रहने के लिए पुलिस ने ये वीडियो बनाया है. 

आसानी से निकाल लिया फोन
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी अपर बर्थ में सो रहे पैसेंजर की जेब से आसानी से मोबाइल निकाल लेता है. इसके बाद पुलिस अधिकारी को कहते हुए सुना जा सकता है कि ये देखिए कितनी आसानी से मोबाइल निकल गया. ये लोग ऐसे ही फोन चोरी कर देते हैं, जिससे यात्रियों का भारी नुकसान हो जाता है. 

इसके बाद पुलिसवाले इस पैसेंजर को जगाते हैं और पूछते हैं कि उसका फोन कहा है? लेकिन जब वो अपनी जेब चेक करता है तो उसे मोबाइल नहीं मिलता. इसके बाद पुलिस ने शख्स को मोबाइल वापस लौटाते हुए बताया कि आगे से वो अपना फोन संभालकर रखे. बता दें कि चोर इसी तरह से लोगों की जेब पर हाथ साफ करते हैं, जब लोग सोते हैं तो चोर जागते हैं और इसी ताक में रहते हैं कि कोई गहरी नींद में सोता हुआ शख्स मिले, जिसने अपना फोन लापरवाही से रखा हो. 

यूजर्स ने की तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि चोर ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर और सोते हुए लोगों की जेब साफ कर देते हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये वीडियो चोरों तक पहुंच गया तो वो पुलिस की ड्रेस पहनकर ही आएंगे. वहीं बाकी यूजर्स इसे सावधानी हटी और दुर्घटना घटी वाली लाइन से जोड़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - Watch: रील बनाने के लिए पागल हो रहे लोग, ट्रेन की पटरी पर लेटा शख्स, ऊपर से गुजर गई रेल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप
Dandeli Zipline Accident Video: एडवेंचर के दौरान हुआ हादसा... जिपलाइन का लॉक टूटा, कई फीट नीचे गिरा शख्स, खौफनाक वीडियो वायरल
एडवेंचर के दौरान हुआ हादसा... जिपलाइन का लॉक टूटा, कई फीट नीचे गिरा शख्स, खौफनाक वीडियो वायरल
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget