एक्सप्लोरर

आगे लड़की, पीछे लड़की... बीच में बाइक राइडर! यहां देखें खतरनाक स्टंट का वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बाइक सवार को मुंबई में दो लड़कियों के साथ स्टंट करते देखा गया. वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.

Stunt Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर हमें युवाओं के बाइक पर स्टंट करने के वीडियो तेजी से वायरल होते नजर आ रहे हैं. इसी बीच मुंबई से बाइक पर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है. जिसमें एक शख्स को रात के समय सड़क पर बाइक पर व्हीली करते देखा जा सकता है. इस दौरान उसके साथ बाइक पर दो लड़कियां भी बैठी दिख रही हैं. 

फिलहाल इस वीडियो के सामने आने और वायरल होने के साथ ही मुंबई पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस ने बाइक सवार शख्स पर मामला दर्ज कर लिया था. जिसके साथ ही इस तरह से  लापरवाह अंदाज में स्टंट कर रहे शख्स को पकड़ने के लिए टीम का भी गठन किया गया था. फिलहाल अब इस मामले में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस ने बाइक सवार शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

बाइक पर दो लड़कियों संग स्टंट

पुलिस ने जानकारी दी है कि बाइक पर स्टंट कर रहे शख्स की पहचान एंटॉप हिल निवासी फैयाज कादरी के रूप में हुई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें वह बाइक पर व्हीली करते हुए नजर आया था, जिस दौरान उसके साथ दो लड़कियां भी सवार थी. पुलिस के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवार होने के साथ ही तीनों में से किसी एक ने भी हेलमेट नहीं पहना था. ये यातायात नियमों को ताक पर रख स्टंट कर रहे थे.

गिरफ्तार हुआ आरोपी शख्स

बता दें कि सोशल मीडिया पर बाइक पर दो लड़कियों के साथ स्टंट कर रहे शख्स का वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक सेवाओं के लिए काम करने वाले एक संगठन 'पोथोल वॉरियर्स' ने इसे ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. फिलहाल स्टंट कर युवाओं को इस तरह के खतरनाक कारनामे करने के लिए प्रेरित कर रहे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी पर आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ेंः गाय ने गजब का दिमाग लगाकर उखाड़ दिया खूंटा, यूजर्स ने बताया कमाल का टैलेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mother First Flight: पायलट बेटे ने मां को कराया पहला हवाई सफर, वीडियो वायरल
पायलट बेटे ने मां को कराया पहला हवाई सफर, वीडियो वायरल
Video: बच्चा बार बार खो रहा था सामान, मां ने लगा दिया गजब का जुगाड़
बच्चा बार बार खो रहा था सामान, मां ने लगा दिया गजब का जुगाड़
नन्हें शावकों के साथ अचानक सड़क पर आई छोटी मधु टाइगर, वीडियो में दिखा खूबसूरत नजारा
नन्हें शावकों के साथ अचानक सड़क पर आई छोटी मधु टाइगर, वीडियो में दिखा खूबसूरत नजारा
भारत-चीन सीमा पर जब चीनी सैनिक गाने लगा शाहरुख खान का गाना- वीडियो वायरल
भारत-चीन सीमा पर जब चीनी सैनिक गाने लगा शाहरुख खान का गाना- वीडियो वायरल

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget