एक्सप्लोरर

गाय ने गजब का दिमाग लगाकर उखाड़ दिया खूंटा, यूजर्स ने बताया कमाल का टैलेंट

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक गाय को अपने दिमाग का इस्तेमाल कर खूंटे से आजाद होते देखा जा रहा है. जिस दौरान वह अपने सिर से उसे उखाड़ते दिख रही है.

Amazing Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें कई हैरतअंगेज और रोचक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जिन्हें देख यूजर्स भी सोच में पड़ जाते हैं. आमतौर पर धरती पर सबसे ज्यादा समझदार जीव इंसान को ही माना गया है. वहीं कुछ दूसरे जानवरों को भी कई मौकों पर दिमाग का इस्तेमाल कर अपनी मुश्किल हल करते देखा गया है. हाल ही में ऐसा ही नजारा एक हैरतअंगेज वीडियो में देखने को मिला है.

आमतौर पर जानवरों में हाथी, बंदर और भालू को समझदार माना जाता है. जो अक्सर अपने दिमाग का इस्तेमाल करते नजर आए हैं. हाल ही में एक गाय को समझदारी दिखाते हुए खुद को खूंटे से आजाद करते दिख रही है. जिसे देखने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया है. वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के साथ ही लाखों यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🚜کشاورزان مغان(مغان اکین) (@keshavarzan_mughan)

गाय ने दिखाई कमाल की होशियारी

वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है. इसे इंस्टाग्राम पर keshavarzan_mughan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक गाय खूंटे से बंधी नजर आ रही है. जो खुद को आजाद करने के लिए पहले तो रस्सी को खींचती है और फिर उसे अपनी सींग पर लपेटते हुए खूंटे तक पहुंचती है और फिर गर्दन के जोर से खूंटे को ही खींच लेती है. जिससे वह अब आजाद होकर दूर तक जा सकती है.

वीडियो को मिले 2 मिलियन व्यूज

वायरल हो रहे इस वीडियो में गाय की होशियारी देख कई यूजर्स उससे इंप्रेस हो गए हैं. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2.5 मिलियन तकरीबन 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 78 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वहीं यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन देते हुए गाय की होशियारी की सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि वह अगले चुनाव में इसे ही वोट करेगा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि गाय इस काम में बेहद माहिर है. वह इसे पहली बार नहीं कर रही है.

यह भी पढ़ेंः कलाकारों ने वाहनों के कबाड़ और कचरे से बनाई दुनिया की सबसे बड़ी रुद्र वीणा,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flydubai Flight में मचा हड़कंप, सुरक्षित उतरते ही तालियों से गूंजा विमान
Flydubai Flight में मचा हड़कंप, सुरक्षित उतरते ही तालियों से गूंजा विमान
बर्थडे पार्टी के बाद लिफ्ट में फंसे 8 लोग, नेटवर्क भी हुआ गायब :वीडियो वायरल
बर्थडे पार्टी के बाद लिफ्ट में फंसे 8 लोग, नेटवर्क भी हुआ गायब :वीडियो वायरल
एक कचोरी दो समोसा...गैंगरेप पर DU में फूटा गुस्सा, Gen-Z नारों से गूंजा कैंपस
एक कचोरी दो समोसा...गैंगरेप पर DU में फूटा गुस्सा, Gen-Z नारों से गूंजा कैंपस
इक तू ही यार मेरा...तीन मासूम बच्चियों ने खूबसूरत आवाज में गाया गाना
इक तू ही यार मेरा...तीन मासूम बच्चियों ने खूबसूरत आवाज में गाया गाना

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget