एक्सप्लोरर

Video: कपल ने Amazon से मंगवाया ऑनलाइन सामान, पैकेज में निकला जहरीला सांप, देखें रूह कंपाने वाला वीडियो

viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक पार्सल की अनबॉक्सिंग करने पर उसमें से सांप निकलता है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

Trending Video: आजकल ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों ने हर इंसान का काम आसान कर दिया है. छोटी से छोटी चीज हो या बड़ी से बड़ी, बस आपको अपना फोन उठाना है और वो आपके घर पर होगी. हर कोई अब सामान को ऑनलाइन ही मंगवाना पसंद करता है. ऐसे में कई बार ऑनलाइन सामानों में ग्राहक के साथ धोखाधड़ी भी हो जाती है. कई बार पार्सल में पत्थर तो कभी साबुन आ जाता है. लेकिन कैसा हो कि आपके पार्सल में एक जिंदा और जहरीला सांप निकल आए. यकीनन आपकी रूह कांप जाएगी. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक पार्सल की अनबॉक्सिंग करने पर उसमें से सांप निकलते हुए दिखाई दे रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

बाल-बाल बचा कपल

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बेंगलुरु के कपल ने Amazon से Xbox कंट्रोलर मंगवाया था, लेकिन जब पैकेज रिसीव हुआ तो कपल के होश उड़ गए. डिलीवर हुए बॉक्स से एक जहरीला सांप बाहर आया, ये देखकर कपल की सांसें अटक गईं. कपल का कहना है कि यह पैकेज हमने सीधे डिलीवरी पार्टनर से रिसीव किया है उसने इसे दरवाजे पर नहीं छोड़ा है. कपल ने कहा कि इस घटना के हम चश्मदीद गवाह भी हैं. कपल बेंगलुरु के सरजापुर रोड पर रहता है. 

देखें वीडियो

कपल ने बताया कि हम खुशनसीब रहे कि पैकेज से बाहर आते हुए सांप उस लगी टेप पर चिपक गया और बाहर नहीं निकल पाया. इतनी बड़ी घटना के बाद भी 2 घंटे तक अमेजॉन कस्टमर केयर की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया और हमें इससे खुद ही निपटने को कहा गया. आगे कपल ने कहा कि कंपनी ने हमें अपना पूरा पैसा रिफंड कर दिया, लेकिन हमारी जान पर जो यह मुसीबत आई उसका क्या. कंपनी के वेयर हाउस और रखरखाव वाली जगह पर साफ सफाई में लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ है. Amazon ने कपल की वीडियो पर रिप्लाई देते हुए कहा कि Amazon ऑर्डर से आपको हुई समस्या के लिए हमें खेद है, हम इसकी पूरी जांच करेंगे. कृपया हमारे साथ पूरी जानकारी शेयर करें, जिससे हमारी टीम आपकी मदद कर सके,आगे की अपडेट के साथ हम जल्द बात करेंगे.

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @Prakash20202021 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बहुत सारे वेयरहाउस जंगल में बने हुए हैं, हो ना हो ये सांप वहीं से पार्सल में घुसा है. एक और यूजर ने लिखा...कंपनी ने सामान के साथ जहर फ्री में दे दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है, टेप की क्वालिटी चेक करो भाई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: खतरों के खिलाड़ी! ट्रेन की कपलिंग पर किया सफर, यूजर्स बोले- बिहार इज नॉट फॉर बिगनर्स

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget