एक्सप्लोरर

मां खेत में कर रही थी काम, बच्चे ने खतरे में डाली अपनी जान, खेल-खेल में निगल लीं 8 सुइयां

पेरू से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक बच्चे ने खेल-खेल में 8 सुइयां निगल लीं. जैसे ही मां को पता चला कि उसके बेटे ने ऐसा कर लिया है तो वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागी.

छोटे बच्चे काफी शरारती और मासूम होते हैं, इसलिए माता-पिता को उनकी बहुत ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है. कई बार खेल-खेल में ये अपनी जान मुसीबत में डाल देते हैं. सभी बच्चों में एक आदत होती है कि उनके हाथ में जो भी चीज आती है, वो सबसे पहले अपने मुंह में डालते हैं. अब पेरू से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक बच्चे ने खेल-खेल में 8 सुइयां निगल लीं. जैसे ही मां को पता चला कि उसके बेटे ने ऐसा कर लिया है तो वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागी.

मां नार्ली ओलोर्टेगुई पिस्को खेत में काम करती हैं. खेत में काम करते वक्त वह अपने 2 साल के बच्चे को अक्सर साथ ही रखती हैं. जब वो खेती के काम में लगी हुई थीं, ठीक तभी बच्चे का हाथ सुइयों पर पड़ गया. उसने एक-एक करके कुल 8 सुइयां निगल ली. जब यह बात मां को पता चली, तो आनन-फानन में बच्चो को अस्पताल लेकर गई, जहां बच्चे की सर्जरी की गई. बच्चे के शरीर से सुइयां निकालने में डॉक्टरों को करीब 2 घंटे का वक्त लगा. उन्होंने कहा कि यह सर्जरी थोड़ी मुश्किल थी, लेकिन उन्होंने कर दिखाया. 

कहां-कहां फंसी थीं सुइयां?

एक बयान के मुताबिक, दाहिनी ओर पेरिटोनियम में दो सुई फंसी हुई थी. जबकि बाईं ओर तीन सुइयां अटकी हुई थी. एबडोमिनल वॉल में एक सुई थी. जबकि बाकी दो सुई मूत्राशय और मलाशय के बीचोंबीच खतरनाक तरीके से अटकी हुई थी. डॉक्टर ने बच्चे की मुश्किल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. बच्चे की मां ने जान बचाने वाले डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया. क्योंकि अगर उन्होंने सही समय पर उसका इलाज नहीं किया होता तो बच्चे की हालत बिगड़ भी सकती थी.

काम में व्यस्त थी मां

मां ने बताया कि वह अपने बच्चे को काम पर अपने साथ ही ले गई थी. वहां और कोई भी नहीं था. वो अपने काम में व्यस्त थी. बस इसी दौरान बच्चे के साथ यह हादसा हो गया. बताया गया कि जिस इंजेक्शन को बच्चे ने निगला था, उस इंजेक्शन का इस्तेमाल पशुओं पर किया जाता है.   

ये भी पढ़ें: बेटी की 'ब्लू आईज' की तारीफ सुनकर पहले खुशी होती थी मां, अब दिन रात बहाती है आंसू, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के साथ थी शेरनी, तभी होटल से बाहर निकले पर्यटक- हमले का वीडियो देख सूख जाएगा गला
बच्चों के साथ थी शेरनी, तभी होटल से बाहर निकले पर्यटक- हमले का वीडियो देख सूख जाएगा गला
52 सालों बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, अस्पताल में खुशी से झूम उठा परिवार- वीडियो वायरल
52 सालों बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, अस्पताल में खुशी से झूम उठा परिवार- वीडियो वायरल
Mother First Flight: पायलट बेटे ने मां को कराया पहला हवाई सफर, वीडियो वायरल
पायलट बेटे ने मां को कराया पहला हवाई सफर, वीडियो वायरल
Video: बच्चा बार बार खो रहा था सामान, मां ने लगा दिया गजब का जुगाड़
बच्चा बार बार खो रहा था सामान, मां ने लगा दिया गजब का जुगाड़

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget