एक्सप्लोरर

बेटी की 'ब्लू आईज' की तारीफ सुनकर पहले खुशी होती थी मां, अब दिन रात बहाती है आंसू, जानें क्या है पूरा मामला

एरेट्रिया बाइस नाम की एक बच्ची की आंखें बिल्कुल नीली है. जब उसका जन्म हुआ था, तो उसकी नीली आंखें देखकर हर कोई दंग रह गया था. क्योंकि परिवार में और किसी की आंखें नीली नहीं थीं.

ब्लू आंखें किसे नहीं पसंद होतीं. ऐसा कहा जाता है कि ब्लू आंखें इंसान की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं और अगर किसी बच्चे की आंखें नीली हैं, तो उसकी क्यूटनेस और ज्यादा बढ़ जाती है. हर कोई फिर ऐसे बच्चे की तारीफ करने लगता है. ब्रिटेन के रहने वाली एक बच्ची के साथ हालांकि ऐसा नहीं है. एरेट्रिया बाइस नाम की एक बच्ची की आंखें बिल्कुल नीली है. जब उसका जन्म हुआ था, तो उसकी नीली आंखें देखकर हर कोई दंग रह गया था. क्योंकि परिवार में और किसी की आंखें नीली नहीं थीं. 

34 साल की लुईस बाइस से हर कोई यह कहा करता था कि उनकी बेटी बहुत सुंदर है. उसकी नीली आंखे बहुत खूबसूरत हैं. अपनी बेटी की तारीफ सुनकर लुईस काफी खुश होती है. हालांकि उन्हें मालूम नहीं था कि इन नीली आंखों की सच्चाई ही कुछ और थी. पैदा होने के 6 महीने के बाद लुईस ने नोटिस किया कि उसकी बेटी की एक आंख दूधिया रंग की हो गई है और लाइट के कारण वह हमेशा चिल्लाने लगती है.     

ब्लू आंखों के पीछे थी ये गंभीर बीमारी

इसके बाद जब जांच कराई गई तो सामने आया कि एरेट्रिया को बिलेट्रल कॉग्निटोल ग्लूकोमा है, जो एक आनुवंशिक बीमारी है. यह बीमारी एरेट्रिया को जन्म से थी. इस बीमारी के कारण आंखों की रोशनी के प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है. इस बीमारी का नाम सामने आने के बाद लुईस काफी डर गईं. उन्हें बताया गया कि बच्ची की तुरंत सर्जरी करने की जरूरत है. एरेट्रिया, जो अब पूरे 10 महीने की हो चुकी है, उसका बर्मिंघम चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में जून में डॉक्टरों ने 4 घंटे तक ऑपरेशन किया था. हालांकि दुख की बात यह रही कि यह ऑपरेशन असफल रहा. पिछले महीने यानी अगस्त में बच्ची की दूसरी बार सर्जरी की गई. 

दोनों आंखों की जा चुकी है रोशनी

परेशान लुईस ने बताया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी नीली आंखों के पीछे यह कारण था. उन्होंने कहा, 'एक दिन अचानक मैंने नोटिस किया कि एरेट्रिया की एक आंख में बादल छा गए थे. एक मिनट तक तो सब ठीक था, लेकिन 15 मिनट के बाद स्थिति और बिगड़ गई. जब उसका टेस्ट किया गया तो पता चला कि उसकी दोनों आंखों की रोशनी जा चुकी है. दो सर्जरी हो चुकी है. अब पता नहीं क्या होगा. उसकी दाहिनी आंख में सिर्फ 5 पर्सेंट रोशनी ही बाकी है.'  लुईस आगे कहा कि अगर हमें पता होता कि उसकी नीली आंखें इस वजह है, तो हम पहले ही उसका इलाज करवा लेते.

ये भी पढ़ें: पत्नी की डिलीवरी देखकर डरा शख्स, इस गंभीर बीमारी की चपेट में आया, हॉस्पिटल पर ठोका 72 लाख रुपये का मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget