एक्सप्लोरर

Viral Video: प्रोटेस्ट के दौरान खुद पर पेट्रोल छिड़क रहे लोगों पर अचानक लग गई आग, रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

Protest Fire Video: सोशल मीडिया पर ये खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीन लोगों को अचानक आग ने अपनी चपेट में ले लिया.

Protest Fire Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पीथमपुर का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग भोपाल गैस कांड के यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने खुद पर पेट्रोल छिड़कने की भी कोशिश की, लेकिन तभी आग लग गई और तीन लोग इस आग की चपेट में आ गए. अब इसका खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

कैसे लगी आग?
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले इन लोगों का इरादा खुद को जलाने या आत्मदाह का नहीं था, लेकिन जब वो खुद पर पेट्रोल छिड़क रहे थे तब किसी ने यहां चिंगारी लगा दी. जिसके बाद ये खौफनाक वीडियो सबके सामने आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पेट्रोल छिड़कने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के यूनियन कार्बाइड परिसर में जमा रासायनिक कचरे को पीथमपुर में जलाए जाने का विरोध शुरू हो गया है. इसी का विरोध करने के लिए सड़क पर उतरे कुछ युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की. इस दौरान वो आग की चपेट में आ गए और दो युवकों को इलाज के लिए चोइथराम अस्पताल ले जाया गया है. 

खतरनाक कचरे को जलाने की तैयारी
बता दें कि भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में दो-तीन दिसंबर 1984 की रात को जहरीली गैस का रिसाव हुआ था. इस हादसे में हजारों लोग मारे गए थे. उसके बाद से फैक्ट्री बंद है और यहां पर सैकड़ों टन रासायनिक कचरा जमा था. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने कचरे को जलाने के लिए पीथमपुर स्थित रामकी इंडस्ट्रीज को चुना था. जिसके बाद रासायनिक कचरा कंटेनरों में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पीथमपुर लाया गया. इसके बाद कचरे को पीथमपुर में जलाए जाने को लेकर धार के अलावा इंदौर सहित अन्य स्थानों पर विरोध शुरू हो गया. इसे लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget