एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी लड़की का हो गया LOL! आशीष विद्यार्थी को बताया आशुतोष गोवारिकर, फिर मिला ये जवाब

कुछ ने इसे भारत-पाक रिश्तों पर सबसे हल्की-फुल्की मिसाल बताया तो कुछ ने कहा कि आशीष सर में काफी सब्र भरा हुआ है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद आप भी हंस देंगे.

सोशल मीडिया एक बार फिर गफलत की गलियों में घुसकर हंसी का ऐसा पंच ले आया है कि वीडियो देखकर हर कोई ठहाके मार रहा है. इस बार हंसी का ये धमाका हुआ है एयरपोर्ट पर, जहां जाने-माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी को एक कथित पाकिस्तानी लड़की ने पहचानने में ऐसी भूल कर दी कि मजाक और मासूमियत दोनों का मिक्सड डबल डोज बन गया.

वीडियो में लड़की की मासूम खुशी और आशीष विद्यार्थी की चुटीली प्रतिक्रिया ने मिलकर ऐसा सीन रचा कि लोग कहने लगे भाई, यही तो असली वायरल मसाला है!" कुछ ने इसे भारत-पाक रिश्तों पर सबसे हल्की-फुल्की मिसाल बताया तो कुछ ने कहा कि आशीष सर में काफी सब्र भरा हुआ है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद आप भी हंस देंगे.

लड़की से आशीष विद्यार्थी को पहचानने में हुई भूल

वायरल वीडियो की शुरुआत होती है एक उत्साहित पाकिस्तानी लड़की से, जो एयरपोर्ट पर खड़े आशीष विद्यार्थी को देखकर बेहद जोश में आ जाती है और कहती है “सदका उतारो मुर्शीद! देखो आज मेरे साथ फ्लाइट में आशुतोष गोवारिकर थे, मुझे बहुत खुशी हो रही है.” अब यहां से शुरू होता है असली मजा. एक पल को आशीष विद्यार्थी भी चौंक जाते हैं, फिर मुस्कराते हुए बड़े ही ठंडे तंज के साथ जवाब देते हैं..“मुझे लोग अलग-अलग नामों से पुकारते हैं, यही मेरी खासियत है.

लेकिन पहली बार किसी ने मुझे आशुतोष गोवारिकर कहा है.” इतना सुनना था कि लड़की थोड़ी कन्फ्यूज होती है, लेकिन आत्मविश्वास नहीं डगमगाता वो फौरन कहती है, “देखा! मैंने आपको सही पहचाना!” और जैसे ही लड़की खुद को विजेता समझने लगती है, तभी आशीष विद्यार्थी पूरे ठहराव और क्लास के साथ कहते हैं, “मेरा नाम आशीष विद्यार्थी है.”

शर्म से लाल हुई लड़की

यह सुनते ही लड़की का चेहरा शर्म से लाल पड़ जाता है. कैमरे की मुस्कराहट एक झटके में झेंप में बदल जाती है. "ओह, सॉरी सर..." जैसे शब्द होंठों निकलने वाले होते हैं कि वो कैमरा बंद कर देती है, लेकिन तब तक यह छोटी सी मासूम गलती दुनिया भर में वायरल हो चुकी होती है. अब यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो को @ikpsgill1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अरे यार, इसने भी गलत नाम से बुलाया. एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तानी हमेशा गलती ही करते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सर के अंदर बहुत सब्र भरा हुआ है. कितने प्यार से हैंडल किया है.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pune Swiggy Delivery Woman Viral Story: 3 साल की बेटी संग बारिश में काम कर रही थी मां, इसे देख कस्टमर ने जो किया... उसकी हो रही तारीफ
3 साल की बेटी संग बारिश में काम कर रही थी मां, इसे देख कस्टमर ने जो किया... उसकी हो रही तारीफ
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Video: पूल किनारे कपल ने लगाया रोमांस का तड़का, Rain Dance ने लूटा इंटरनेट- वीडियो वायरल
पूल किनारे कपल ने लगाया रोमांस का तड़का, Rain Dance ने लूटा इंटरनेट- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget