एक्सप्लोरर

पाकिस्तान रेलवे की बदनसीबी! ट्रेन बजाती रही हॉर्न, लेकिन जिद्दी लोगों ने नहीं रोकी अपनी गाड़ियां, देखें VIDEO

ट्रेन के जरिए यात्रियों और सामान को एक-जगह से दूसरी जगह पहुंचाना बहुत आम बात है. ऐसा ही कुछ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी होता है. लेकिन इन दिनों वहां से एक बड़ा ही अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है.

आप सभी ने रेलवे फाटक जरूर देख होंगे. इनका काम किसी रेल के गुजरने पर सड़क के यातायात को रोकना होता है, ताकि किसी तरह का कोई हादसा नहीं हो. भारत में आपको रेलवे फाटक बेहद ही आसानी से देखने को मिल जाएंगे. रेल के गुजरने से पहले ही सड़क के दोनों ओर लगे डंडेनुमा रॉड को नीचे कर दिया जाता है और लोग रुक जाते हैं. फिर ट्रेन आसानी से गुजर जाती है और उसके बाद फिर से फाटक खोल दिया जाता है, ताकि लोग और वाहन गुजर सकें. 

भारत में तो लगभग हर जगह रेलवे फाटक बनाए गए हैं. हालांकि पाकिस्तान में शायद ऐसा नहीं है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ट्रेन को सड़क किनारे ट्रैफिक के रुकने का इंतजार करते देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग लगातार सड़क पर गाड़ियां दौड़ाए जा रहे हैं. लेकिन ट्रेन को क्रॉस होने का मौका तक नहीं दे रहे. आलम ये है कि लोग तेजी से सड़क को पार करते जा रहे हैं और ट्रेन को ऐसे नजरअंदाज कर रहे हैं, जैसे की वह वहां मौजूद ही नहीं है. 

ट्रेन को करना पड़ा इंतजार

दरअसल, वीडियो में एक ट्रेन आती हुई नजर आ रही है. जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास पहुंचती है, वैसे ही उसकी रफ्तार मानों किसी कछुए की तरह हो जाती है. भले ही ट्रेन फाटक के नजदीक पहुंच चुकी हो, लेकिन दिक्कत ये है कि वहां फाटक है ही नहीं. यही वजह रही कि ट्रेन को सड़क क्रॉस करने के लिए ट्रैफिक के रुकने का इंतजार करना पड़ा. ट्रेन लगातार हॉर्न बजाती रही, लेकिन लोग रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे. कभी कोई टेम्पो तो कभी कोई गाड़ी, तो कभी दोपहिया वाहन सड़क से गुजरता चला जा रहा था. 

हॉर्न बजाते-बजाते थक गया ड्राइवर

हालांकि कुछ समय बाद ट्रेन ड्राइवर भी हॉर्न बजाते-बजाते थक जाता है. तभी दो शख्स ट्रेन के पीछे से उतर कर आते हैं. उनके हाथ में लाल और हरे रंग का झंडा होता है. वह लोगों से रुकने की अपील करते हैं. मगर लोग कहां मानने वाले थे. वह फिर भी ट्रेन को नजरअंदाज कर सड़क पार करते चले गए. फिर भी दोनों व्यक्ति जी-जान से जुटे रहे और किसी तरह से सड़क के ट्रैफिक को रुकवा दिया. जब ट्रैफिक रुका, तब जाकर ट्रेन फाटक पार कर सकी. 

ये भी पढ़ें: गहरी नींद में सोते रहे मां-बाप...और 6 महीने के बच्चे को जिंदा खा गए चूहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र

Embed widget