एक्सप्लोरर

तुम्हारे जनरल को हम...पाकिस्तान में आपस में भिड़ी पुलिस और आर्मी, वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो ने पाकिस्तान की सेना और पुलिस जैसे अहम सुरक्षा संस्थानों के बीच आपसी तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं.यह घटना पाकिस्तान की सेना की साख को लेकर देश और दुनिया में कई तरह की चर्चाएं छेड़ रही है.

पाकिस्तान से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस और सेना के जवानों के बीच तीखी बहस और झड़प होती दिख रही है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पहले से ही दबाव में है. इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी. वीडियो ने पाकिस्तान की सेना और पुलिस जैसे अहम सुरक्षा संस्थानों के बीच आपसी तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही, यह घटना पाकिस्तान की सेना की साख और उसके अंदरूनी हालात को लेकर देश और दुनिया में कई तरह की चर्चाएं छेड़ रही है.

तुम्हारा जनरल हमारे जूते की नोक पर, पाक आर्मी से बोली पुलिस!

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवात इलाके से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस और सेना के बीच तनाव साफ दिख रहा है. वीडियो में दिखता है कि जब सेना का काफिला एक पुलिस स्टेशन में दाखिल होना चाहता है, तो वहां तैनात पश्तून पुलिस अधिकारी उन्हें रोक देते हैं. बात इतनी बढ़ गई कि एक पुलिस अफसर ने सैनिकों पर बंदूक तक तान दी. वीडियो में उस अफसर को गुस्से में कहते सुना जा सकता है, "दिमाग खराब है? कश्मीर भेजो, यहां क्यों आए हो? तुम्हारा जनरल भी आ जाए तो कुछ नहीं कर सकता. उसे हम अपनी जूतों की नोक पर रखते हैं."

इससे पहले भी हो चुकी है झड़प!

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले पाकिस्तानी पुलिस और सेना के जवानों के बीच हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने कहा कि बहावलनगर में एक "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" हुई थी और कानूनों के उल्लंघन की जिम्मेदारी निर्धारित करने के लिए "निष्पक्ष और जानबूझकर जांच" सुनिश्चित की गई थी. अब इस नए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि एबीपी लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: 'सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा...', दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वीडियो को @manhas_anupama नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पाकिस्तान अंदर से ही खोखला है, इससे क्या जंग करें. एक और यूजर ने लिखा...ये खुद आपस में लड़कर खत्म हो जाएंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सेना और पुलिस का आमना सामना कोई खास बात नहीं है पाकिस्तान में.

यह भी पढ़ें: शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन फिर...वीडियो देख कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमें लगा चक्रवात आ गया, दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, यूजर्स ने बताए खतरनाक एक्सपीरिएंस
हमें लगा चक्रवात आ गया, दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, यूजर्स ने बताए खतरनाक एक्सपीरिएंस
मर जाऊंगा लेकिन रखूंगा नहीं, फेसबुकिए आशिक के साथ फरार बीवी दोबारा लौटी तो पति ने खा ली कसम, वीडियो वायरल
मर जाऊंगा लेकिन रखूंगा नहीं, फेसबुकिए आशिक के साथ फरार बीवी दोबारा लौटी तो पति ने खा ली कसम, वीडियो वायरल
Video: हाथ में कचरे का बैग लेकर निकली ये हसीना, कीमत ने उड़ाए लोगों के होशे, बोले इसमें तो एक बुलेट आ जाएगी
हाथ में कचरे का बैग लेकर निकली ये हसीना, कीमत ने उड़ाए लोगों के होशे, बोले इसमें तो एक बुलेट आ जाएगी
हम एक रोटी खाएं और तुम दो भाई मिलकर पूरा मुल्क, इस छोटे से बच्चे ने पाक पीएम को जमकर लगाई लताड़, वीडियो वायरल
हम एक रोटी खाएं और तुम दो भाई मिलकर पूरा मुल्क, इस छोटे से बच्चे ने पाक पीएम को जमकर लगाई लताड़

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget