एक्सप्लोरर

बुजुर्गों का कबीर सिंह... बुलेट पर पत्नी को बिठाकर टशन दिखाते नजर आए चचा, वीडियो वायरल

हाइवे पर एक बुजुर्ग चाचा अपनी पत्नी को बुलेट बाइक पर बैठाकर तेज रफ्तार में हवा से बातें कर रहे हैं. लोग चाचा को बुजुर्गों का कबीर सिंह कहकर पुकार रहे हैं.

इश्क का कोई टाइमटेबल नहीं होता जनाब! ना ये उम्र देखता है, ना चाल-ढाल और ना ही बालों की सफेदी. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर उम्र के आशिकों को गूजबंप्स दे दिए हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग चाचा जी बुलेट बाइक पर सवार हैं. मगर अकेले नहीं, बल्कि पीछे बैठी हैं उनकी अर्द्धांगिनी यानी चाची जी, वो भी पूरी स्टाइल में. हाईवे पर हवा से बातें करती ये जोड़ी जैसे कह रही हो, "प्यार करने वालों को उम्र का क्या डर?" चाचा जी की हैंडल पर पकड़ ऐसी है जैसे कोई कसम खा ली हो कि आज तो बुलेट से ज्यादा दिलों में आवाज गूंजेगी और चाची भी इतनी ठाठ से चिपक कर बैठी हुई हैं कि हर यंग कपल शरमा जाए.

चाचा ने बुलेट पर दिखाई आशिकी, चाची को बैठा मचाया गदर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग कपल बुलेट बाइक पर हाईवे की रफ्तार के साथ ताल से ताल मिलाता चला जा रहा है. चाचा जी एक दम टशन में हैं, जैसे किसी साउथ फिल्म के सुपरस्टार हों. लेकिन असली स्टारडम तो पीछे बैठी चाची जी लूट रही हैं. साड़ी पहने हुए, चूड़ियों की खनक और बालों में बंधी छोटी-सी चोटी के साथ वो जब हवा में उड़ते हुए पल्लू को संभालती हैं, तो पूरा इंटरनेट झूम उठता है. चाचा बुलेट की रेस ऐसे खींचते हैं कि मानो बुजुर्गों की 'कबीर सिंह' मोड ऑन हो चुकी हो.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamalakshi (@the_green_bonneville)

कोई हिचक नहीं, कोई घबराहट नहीं, बस प्यार में डूबी एक राइड जो हर फ्रेम में रोमांस और रफ्तार दोनों का तड़का लगाए जा रही है. ऐसा लगता है मानो ये कपल किसी पुरानी याद को फिर से जी रहा हो और इस बार मोबाइल कैमरे ने उस पल को दुनिया तक पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को Kamalakshi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रही है. एक यूजर ने लिखा...बुजुर्गों का कबीर सिंह आ गया है. एक और यूजर ने लिखा...ये बुलेट नहीं टाइटेनिक लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...चाचा की आशिकी को सलाम.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget