एक्सप्लोरर

दे दारू-दे दारू...नोएडा में शराब पर Buy One Get One का ऑफर, नशेड़ियों को याद आ गई 'सर जी की सरकार'; देखें वीडियो 

शराब ठेकेदारों ने शराब के शौकीनों की मौज कर दी है और कई दुकानों पर एक से एक ऑफर दिए जा रहे हैं. ऑफर का लाभ उठाते हुए बेवड़ा समाज के लोग पेटी की पेटी घर ले जा रहे हैं. 

Noida Liquor Buy one Get One Offer: भारत में अगर कहीं एक पर एक फ्री का ऑफर हो तो भीड़ लगना आम बात है, लेकिन अगर शराब फ्री बंट रही तो भीड़ नहीं सैलाब उमड़ता है, क्योंकि शराब के शौकीनों द्वारा स्वघोषित 'बेवड़ा संघ' इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता. नोएडा में एक के साथ एक बोतल फ्री वाला ऑफर सुनते ही बेवड़ा संघ शराब की दुकानों पर टूट पड़ा है और धड़ाधड़ स्टॉक खत्म करने में दुकानवालों की मदद कर रहा है. इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो नोएडा के सेक्टर 18 वाले ठेकों का है. यहां शराब की दुकान पर लंबी लाइन देखी जा सकती है. कई लोग सस्ती शराब खरीदने के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे हैं. यहां तक कि भीड़ में कई लोग शराब का स्टॉक खरीदने के लिए पेटी के पेटी ले जाते हुए दिख रहे हैं. 

31 मार्च तक खत्म करना है स्टॉक 

दरअसल, 31 मार्च से एक्साइज विभाग का वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है. शराब ठेकेदारों को 12 बजे तक अपना पुराना स्टॉक खत्म करना होगा. ऐसा न होने पर बची हुई शराब सरकारी खाते में जमा हो जाएगी. इस नियम से डरे हुए शराब ठेकेदारों ने शराब के शौकीनों की मौज कर दी है और कई दुकानों पर एक से एक ऑफर दिए जा रहे हैं. ऑफर का लाभ उठाते हुए बेवड़ा समाज के लोग पेटी की पेटी घर ले जा रहे हैं. 

लोगों को याद आ गए केजरीवाल

नोएडा में एक के साथ एक बोतल फ्री ऑफर के वीडियो वायरल होते ही लोगों को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल याद आ गए. दरअसल, कुछ साल पहले दिल्ली में भी ऐसा ऑफर निकाला गया था, जिसके बाद दिल्ली के शराब ठेकों पर जमकर भीड़ उमड़ती थी. बाद में केजरीवाल इसी चक्कर में शराब घोटाले के आरोपों में फंस गए. 

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स 

सस्ती शराब मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. लोग इन वीडियो के शेयर का नशेड़ियों की मदद कर रहे हैं और उन्हें शराब ठेकों का पता तक बता रहे हैं. कई यूजर्स शराब ठेके का नाम पूछते दिखे. वहीं कुछ यूजर्स ने इस ऑफर पर केजरीवाल को याद करते हुए लिखा, इसी स्कीम पर दिल्ली में केजरीवाल के ऊपर तो बहुत आरोप लगाए गए थे, अब मामला नोएडा के है तो अब मुफ्त शराब के लिए किसके ऊपर आरोप लगाया जाए? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा दारू के ठेके पर ऐसा ऑफर चल रहा है जैसे कोई फैस्लिवल सेल हो! एक बोतल लो, दूसरी फ्री. 

यह भी पढ़ें: खतरे में है डॉली चायवाले का करियर! अतरंगी ड्रिंक बनाने का वीडियो हुआ वायरल, दूध की धार देख हैरान हुए लोग

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस

Embed widget