एक्सप्लोरर

बस में भूलकर ले ली नींद की झपकी और हो गया ये खतरनाक हादसा, देखें VIDEO

सफर के दौरान नींद आना काफी आम बात है. अधिकतर लोग सफर करते-करते झपकियां लेना पसंद करते हैं. हालांकि कई बार यात्रा करते वक्त झपकी लेना खतरनाक साबित हो सकता है.

Viral Video: आजकल लोगों का रूटीन और शेड्यूल इतना बिज़ी हो गया है कि वह 8 घंटे की भरपूर नींद तक नहीं ले पा रहे हैं. नींद लेने का वक्त भी मिलता है तो लोग उस वक्त को मोबाइल चलाने में लगा देते हैं. आजकल लोगों की नींद का पैटर्न बिगाड़ने का काम कुछ हद तक मोबाइल चलाने की लत ने भी किया है. क्योंकि मोबाइल की वजह से थकान होने के बावजूद लोगों को जल्दी नींद नहीं आती और जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आप गलत वक्त और गलत जगह पर सोने को मजबूर हो जाते हैं, जैसे- बस, रिक्शा, मेट्रो या ऑफिस आदि. 

सफर के दौरान नींद आना काफी आम बात है. अधिकतर लोग सफर करते-करते झपकियां लेना पसंद करते हैं. हालांकि कई बार यात्रा करते वक्त झपकी लेना खतरनाक साबित हो सकता है. कई लोगों की इसके चलते जान भी चली गई है. लेकिन तब भी लोग बाज नहीं आते और अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को चली बस में झपकी लेना बहुत भारी पड़ गया है.

बस में सफर के दौरान ली झपकी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिन का वक्त है और एक शख्स बस में बैठकर अपनी अधूरी नींद पूरी कर रहा है. शख्स जैसे ही गहरी नींद में जाता है, ठीक तभी उसका सिर झटके से एक तरफ झुक जाता है और वह नीचे गिर जाता है. शख्स सिर के बल बस के फ्लोर पर गिरता है. उसके गिरने से बस में तेज 'धम' की  आवाज होती है, जिसकी वजह से बाकी लोगों का ध्यान उसपर चला जाता है. नीचे गिरने के बाद शख्स की नींद खुलती है और वह वापस अपनी सीट पर जाकर बैठ जाता है. 

यह कोई पहला हादसा नहीं

इस वीडियो को देखकर तो आपको यह समझ आ ही गया होगा कि सफर के दौरान सोना या झपकी लेना कितना खतरनाक साबित हो सकता है. इससे पहले एक और वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिला था, जिसमें एक शख्स बस की सबसे आगे वाली सीट पर बैठकर सो गया था. जैसे ही बस ने हल्का झटका मारा, शख्स दरवाजे से निकलकर चलती बस से बाहर गिर पड़ा. ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप रोजाना अपनी 8 घंटे की नींद पूरी करें. 

ये भी पढ़ें: भयंकर 'दस्त' से परेशान यात्री ने गंदी कर दी पूरी फ्लाइट, पायलट को करानी पड़ गई इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget