एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम पर Live सुसाइड करने जा रहा था यूपी का लड़का, कैलिफोर्निया से आए फेसबुक अलर्ट से ऐसे बची जान

Viral News: गाजियाबाद का एक शख्स इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुदकुशी करने की सोच रहा था, लेकिन मेटा और यूपी पुलिस की मुस्तैदी से इसकी जान बचा ली गई.

Trending UP News: सोशल मीडिया पर लाइव आकरअपने फॉलोअर्स और दोस्तों से बात करने का ट्रेंड जोरों पर हैं. कई बार लोग किसी इवेंट से तो कई लोग वेकेशन से अपने लाइव वीडियो पोस्ट करते रहते हैं.  ऐसे में कुछ कमजोर लोग ऐसे भी हैं जो जिंदगी से तंग आकर गलत कदम उठाने की सोचते हैं और इतना ही नहीं कुछ घटनाएं तो ऐसी भी सामने आ चुकी हैं जिन,में ऐसे ही कुछ लोग लाइव आकर खुदकुशी करने जैसा गलत कदम भी उठा लेते हैं. ऐसी ही एक घटना को अंजाम देने की कोशिश, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में रहने वाले कारोबारी ने भी की, जिसे मेटा (META) और पुलिस ने मिलकर नाकाम कर दिया.

कारोबारी की ऐसे बची जान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये शख्स लाइव खुदकुशी करने का प्रयास करने जा रहा था, लेकिन तभी कार्लिफोर्निया में बैठे मेटा यानी फेसबुक के कर्मचारी अलर्ट हो गए और उन्होंने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी. ये सनसनी खबर मिलते ही गाजियाबाद पुलिस एक्टिव हो गई और सिर्फ 13 मिनट में ही उस कारोबारी तक पहुंच गई. इस दौरान पुलिस गाड़ी से ही उस कारोबारी से लगातार संपर्क पर रही और उसको अपनी बातों में उलझाए रखा. मेटा और पुलिस के अलर्ट होने से शख्स की जान बच गई. जिसके लिए हर कोई उनकी तारीफ हो रहा है.

डिप्रेशन में था कारोबारी युवक

ये हैरान कर देने वाली घटना गाजियाबाद के विजय नगर एरिया की है, जहां एक युवक बिजनेस में घाटे के चलते कई परेशान था और इन दिनों डिप्रेशन में था, जिसके बाद उसने खुदकुशी जैसा गलत कदम उठाने का फैसला लिया. तब उसने इंस्टाग्राम पर अपनी खुदकुशी को लाइव दिखाने का सूझा और वो लाइव आ भी गया. इस दौरान मेटा के अधिकारियों के एक्टिव होने की वजह से उन्होंने तुरंत ये खबर गाजियाबाद पुलिस को दी. फेसबुक मेटा दफ्तर और गाजियाबाद पुलिस की सतर्कता की वजह से ही इस कारोबारी की जान बचाई जा सकी. ये घटना 31 जनवरी  मंगलवार को देर रात की है.

देखा आपने कैसे कैलिफोर्निया से आई फेसबुक अलर्ट (Facebook Alert) ने पुलिस को यूपी के गाजियाबाद में आत्महत्या की कोशिश को रोकने में मदद की. आपको जाकारी दे दें कि पिछले साल मार्च में मेटा के साथ यूपी पुलिस ने एक करार किया था, ताकि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर सुसाइड (Facebook/Instagram Suicide) से जुड़ी कोई पोस्ट दिखे तो तुरंत पुलिस को अलर्ट किया जा सके.

ये भी पढ़ें:

बर्फीली सड़क पर फिसलने लगी बस, आती-जाती कारों से टकराई, हादसे का Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप

Embed widget