एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे तीखी करी खाने पहुंचा शख्स! पहला निवाला लेते ही हुआ बुरा हाल, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

सीन मेडिकल इमरजेंसी, फुटपाथ और टी-शर्ट उतारकर पसीने से लथपथ “जीवन का पुनर्विचार” बन गया. नाम था डैनियल, लेकिन करी ने जो किया, उसके बाद लोग उसे अब “स्पाइसी शहीद” कहकर पुकार रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपके मुंह में पानी नहीं, आग लग जाएगी! क्योंकि मामला है "दुनिया की सबसे तीखी करी" का, जिसे खाने की कोशिश करना मतलब अपने taste buds की आखिरी यात्रा पर निकल जाना. जी हां, लंदन के मशहूर The Bengal Village रेस्टोरेंट में परोसी जाने वाली इस अल्टीमेट फायर करी को टेस्ट करने पहुंचे एक शख्स ने ऐसा एक निवाला लिया कि अगला सीन मेडिकल इमरजेंसी, फुटपाथ और टी-शर्ट उतारकर पसीने से लथपथ “जीवन का पुनर्विचार” बन गया. नाम था डैनियल, लेकिन करी ने जो किया, उसके बाद लोग उसे अब “स्पाइसी शहीद” कहकर पुकार रहे हैं.

लंदन के इस रेस्टोरेंट में मिलती है दुनिया की सबसे तीखी करी

वीडियो में डैनियल नाम का ये व्यक्ति बड़े कॉन्फिडेंस से लंदन के बंगाल विलेज रेस्टोरेंट पहुंचता है. वहां की एक स्पेशल करी जो दुनिया की सबसे तीखी करी मानी जाती है. उसे टेस्ट करने का चैलेंज लेता है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखता है. कैमरा रोल कर रहा होता है, वेटर करी परोसता है और डैनियल अपनी प्लेट की तरफ ऐसे देखता है जैसे जीत का ताज पहनने आया हो. लेकिन जैसे ही उसने करी का पहला निवाला मुंह में डाला, सबकुछ बदल गया. पहले कुछ सेकंड तो वो झेलता है, फिर उसकी आंखों में आंसू, नाक से बहती धार और शरीर से पसीना ऐसा निकलता है जैसे करी नहीं, ज्वालामुखी निगल लिया हो. वो हड़बड़ाकर रेस्टोरेंट से बाहर निकलता है और सीधा फुटपाथ पर बैठ जाता है.

स्टाफ ने की मदद, फिर भी शख्स पूरी तरह बेहाल

रेस्टोरेंट का स्टाफ इस सबके लिए तैयार था. वे भागकर एक स्पेशल न्यूट्रलाइजिंग ड्रिंक लेकर आते हैं जिसे करी के तीखे असर को कम करने के लिए खासतौर पर बनाया गया है. लेकिन जनाब का गला, जुबान और आत्मा तक इतनी जल चुकी होती है कि वो ड्रिंक भी शख्स को बिल्कुल नहीं भाती. वीडियो के आखिर में डैनियल फुटपाथ पर बैठा, पसीने से तर-बतर, आंखें लाल और चेहरा ऐसा जैसे उसने शैतान से हाथ मिला लिया हो. सोशल मीडिया पर इस क्लिप ने तूफान मचा दिया है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @NoContextHumans नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये तो करी का शिकार हो गया. एक और यूजर ने लिखा...तू तो गया बेटे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसे काम करते ही क्यों हो, कि बाद में पछताना पड़े. कई यूजर्स शख्स को करी शहीद कहकर भी पुकार रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
Video: क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे? अखिलेश के बयान से भावुक हुए यूजर्स, बोले- गर्दा उड़ा दिए भइया
क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे? अखिलेश के बयान से भावुक हुए यूजर्स, बोले- गर्दा उड़ा दिए भइया
Girl Jumping With Live Ajgaar: अजगर से रस्सी कूद खेलने लगी बच्ची, वीडियो देख हलक में आईं यूजर्स की सांसें
अजगर से रस्सी कूद खेलने लगी बच्ची, वीडियो देख हलक में आईं यूजर्स की सांसें
Roadside Food Stall Viral Video: मेरी सैलरी बताने लायक नहीं... सड़क किनारे ठेला लगा हर महीने 1.5 लाख कमाता है शख्स, वायरल वीडियो
मेरी सैलरी बताने लायक नहीं... सड़क किनारे ठेला लगा हर महीने 1.5 लाख कमाता है शख्स, वायरल वीडियो

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget