एक्सप्लोरर

जंगल के बीच विशालकाय हाथी को परेशान करने लगा शख्स, यूजर्स का फूटा गुस्सा

Viral Video: इन दिनों एक शख्स को जंगल के बीच हाथी को गुस्सा दिलाते हुए उसके सामने हाथ जोड़कर खड़ा देखा जा रहा है. जिसे ऐसा करते देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. कई यूजर्स ने कार्रवाई की बात कही है.

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही के दिनों में हाथियों के हमले के कई वीडियो सामने आते देखे गए हैं. जिन्हें देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. बीते समय में सामने आई कई वीडियो में जहां भारी-भरकम और विशालकाय शरीर वाले हाथियों को बाइक को सूंड में फंसा हवा में उठाकर फेंकते तो वहीं पार्किंग में खड़ी कार को अपने शरीर की टक्कर से पलटते देखा गया है. वहीं कुछ वीडियो में हमने जंगल सफारी का मजे ले रहे पर्यटकों पर भी अचानक गुस्सैल हाथियों को हमला करते देखा है. इन सब के बीच इन दिनों एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को जंगली हाथी के सामने जाकर उसे परेशान करते देखा जा रहा है.

आमतौर पर जंगली हाथी शांत रहने वाले काफी खतरनाक जीव हैं. जो उकसाने या फिर खतरा भांपने पर ही हमला करते नजर आते हैं. ऐसे में एक शख्स इन दिनों अपनी मौत को दावत देते हुए जंगल के बीच से गुजर रही सड़क के पास नजर आए हाथी के सामने जाकर उसे परेशान करते नजर आया. इस दौरान हम देख सकते हैं कि वह लंबे समय तक हाथी के सामने खड़ा भी रहा, जिस दौरान हाथी ने गुस्से में हमला करने के बजाए उसे वहां से भगाने के लिए जमीन पर पैर मारकर मिट्टी भी उछाली. फिलहाल इन सब के बावजूद शख्स अपने दोनों हाथों को ऊपर किए उसके सामने प्रणाम की मुद्रा में खड़ा रहा.

सभी को हैरान कर रही इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. जिसे ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी रमेश पांडेय ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को देख यूजर्स काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'सूंड़ में फंसाकर इनको ढंग से फेंकना चाहिए. जिससे आगे से कोई ऐसा नहीं करता. अब बाक़ी लोग भी इसकी देखा देखी वीडियो बनायेंगे.' दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा कि उसे अच्छी खासी मार पड़नी चाहिए थी. एक अन्य ने कमेंट कर लिखा कि इसे तो गिरफ्तार करना चाहिए था.

यह भी पढ़ेंः तवे पर घी के स्विमिंग पूल में डुबो-डुबोकर बनाया ​पराठा, वीडियो को मिले 14 मिलियन व्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget