एक्सप्लोरर

एक 'सिगरेट' ने वंदे भारत ट्रेन में मचा दिया कोहराम, कोच में फैला धुआं, शीशे तोड़कर भागे यात्री- देखें ये Video

सभी यात्री आराम से ट्रेन में सफर कर रहे थे. तभी एक यात्री को सिगरेट की तलब लगी. लोगों को कोई आपत्ति न हो, इसलिए वो चुपचाप ट्रेन के टॉयलेट में चला गया और वहां सिगरेट पीने लगा.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कभी मवेशियों से टकराने तो कभी किसी और वजह से हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है. अब एक बार फिर इस ट्रेन की चर्चा छिड़ गई है और इस बार जो घटनाक्रम सामने आया है, वह काफी हैरान कर देने वाला है. सिगरेट और बीड़ी के तलबगारों की इस दुनिया में कमी नहीं है. दुनिया के हर कोने में इन्हें पीने वाले लोग मिल जाएंगे. लेकिन तब क्या हो, जब एक सिगरेट की वजह से ट्रेन में अफरा-तफरी मच जाए और लोग खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकलने लगे? जी हां ऐसा ही कुछ तिरूपति से सिकंदराबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ है. 

वंदे भारत ट्रेन आंध्र प्रदेश के तिरूपति से सिकंदराबाद जा रही थी. ट्रेन गुडूर को पार कर चुकी थी और डेस्टिनेशन लगभग 8 घंटे की दूरी पर था. सभी यात्री आराम से ट्रेन में सफर कर रहे थे. तभी एक यात्री को सिगरेट की तलब लगी. लोगों को कोई आपत्ति न हो, इसलिए वो चुपचाप ट्रेन के टॉयलेट में चला गया और वहां सिगरेट पीने लगा. जैसे ही सिगरेट का धुआं फैला, तुरंत फायर अलार्म बजने लगा. जिसके बाद ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंग्विशर ने अपना काम करना शुरू कर दिया और पूरे कोच में एयरोसोल का छिड़काव होने लगा. 

यात्रियों में फैली दहशत

फायर अलार्म बजने की वजह से यात्रियों में दहशत फैल गई और पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. सिगरेट पाने वाले शख्स को यह मालूम नहीं था कि ट्रेन में फायर अलार्म लगे हुए हैं. कहा यह भी जा रहा है कि शख्स बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था, इसलिए वो टॉयलेट में छिपा हुआ था.

इस घटना की जानकारी जब रेलवे पुलिस को लगी तो उन्होंने तुरंत शख्स को हिरासत में ले लिया. आरोपी यात्री को नेल्लोर में पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया. जब सारा मामला ठंडा हो गया, तब ट्रेन को रवाना किया गया. इस घटना के कुछ वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें ट्रेन में हुई अफता-तफरी का मंजर देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: आई फ्लू के मरीज भूलकर भी ये 4 गलतियां ना करें, वरना आंखों की रोशनी जा सकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget