एक्सप्लोरर

महिला ने शख्स को ट्रेन में मारी लात! गुस्साए शख्स ने जड़े एक के बाद एक 13 चांटे, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

लेटे हुए एक शख्स के पास एक महिला आती है, जिसने हरे रंग का दुपट्टा मुंह पर बांधा हुआ है. बहस जैसी स्थिति में महिला अचानक उस शख्स के मुंह पर लात मार देती है. इसके बाद जो होता है वो आपको हैरान कर देगा.

Trending Video: रेलवे के जनरल कोच की हालत किसी से छिपी नहीं है. भीड़ ऐसी कि सांस लेना भी मुश्किल. बैठना तो दूर खड़े रहना भी जंग जैसा लगता है. अब जनरल कोच का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के जनरल कोच में एक महिला और एक पुरुष के बीच झगड़ा मारपीट तक जा पहुंचा. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के जनरल कोच में लोग हर तरफ खचाखच भरे हैं. कुछ यात्री दरवाजे पर टिके हैं, कुछ टॉयलेट के पास खड़े हैं और कुछ जमीन पर लेटे हुए हैं. ऐसे ही लेटे हुए एक शख्स के पास एक महिला आती है, जिसने हरे रंग का दुपट्टा मुंह पर बांधा हुआ है. बहस जैसी स्थिति में महिला अचानक उस शख्स के मुंह पर लात मार देती है. इसके बाद जो होता है वो आपको हैरान कर देगा और महिला को बताएगा कि कम से कम मुंह पर लात नहीं मारनी चाहिए.

महिला ने शख्स को मारी लात तो मुंह पर पड़े लगातार 13 चांटे

हुआ यूं कि एक ट्रेन का जनरल कोच खचाखच भरा हुआ था, कोई दरवाजे से चिपका खड़ा था, कोई टॉयलेट के किनारे दुबका हुआ था और कुछ लोग जमीन पर ही लंबवत लेटे थे, जैसे कोच नहीं कोई सार्वजनिक विश्राम स्थल हो. भीड़ में हिलने-डुलने तक की जगह नहीं थी, लेकिन माहौल में गरमी तब आई जब वहां एक महिला, जिसने हरे रंग का दुपट्टा मुंह पर कसकर बांधा हुआ था, अचानक एक लेटे हुए शख्स के पास पहुंची. क्यों पहुंची, क्या कहा, ये तो वीडियो में साफ नहीं दिखता. लेकिन इतना जरूर दिखता है कि बहस जैसी कोई बात होती है और फिर बिना कोई चेतावनी दिए, महिला सीधे उस लेटे हुए शख्स के मुंह पर लात जमा देती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Company man (@company_man_3)

लात भी ऐसी कि आसपास खड़े लोग कुछ सेकंड को ठिठक जाते हैं. इसके बाद शुरू होता है युद्ध, लात खाया वो शख्स उठकर खड़ा होता है और आव ताव देखे बगैर महिला के मुंह पर लगातार 13 चांटे रसीद कर देता है. जिसे देखकर लोग हक्के बक्के रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें: शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन फिर...वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूजर्स भी रह गए हैरान

वीडियो में चप्पलें, बैग और लोगों की सांसें सब रुकती हुई महसूस होती हैं. महिला कुछ बोलती नहीं, सिर्फ मार खाती है और फिर भीड़ में गायब हो जाती है. किसी को समझ नहीं आता कि यह झगड़ा कैसे शुरू हुआ और कहां जाकर खत्म हुआ. लेकिन इंटरनेट पर ये लड़ाई अब तूल पकड़ चुकी है. वीडियो के वायरल होते ही लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ कह रहे हैं “पहले लात मारी थी, जवाब तो मिलेगा ही”, जबकि दूसरे कह रहे हैं कि औरत हो या मर्द, किसी पर हाथ उठाना सही नहीं है. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा..."भाई ने तो गिनती की क्लास ले ली – 1, 2, 3…13 तक सिर्फ चांटे ही चांटे."

यह भी पढ़ें: 'सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा...', दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर- यूजर्स हैरान
वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर
Video: सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget