एक्सप्लोरर

अजीब पागलपन है! शख्स ने ज्वालामुखी के लावे से जला डाली सिगरेट, यूजर्स बोले डर का माहौल है

Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने कुछ साथियों के साथ एक दहकते हुए ज्वालामुखी के नजदीक जाता है, और वहां पर पड़े खोलते हुए लावे से अपनी सिगरेट को सुलगा लेता है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग न जाने क्या क्या करते हैं. कोई मौत से खेलता है तो कोई मौत को छूकर वापस लौट आता है. कुल मिलाकर फेमस होने की सनक ऐसी है कि भले ही जान चली जाए लेकिन लाइक और व्यूज आते रहने चाहिए. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मौत से खेलते हुए ज्वालामुखी के लावे से सिगरेट सुलगाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. नाकाबिले एतबार बात तो ये है कि ज्वालामुखी के इतना नजदीक कोई शख्स कैसे पहुंच सकता है, और वहां जाकर के इस तरह की हरकत करना साफ साफ अपनी जान के साथ खिलवाड़ करने जैसा है.

ज्वालामुखी के लावे से सिगरेट जलाता दिखा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने कुछ साथियों के साथ एक दहकते हुए ज्वालामुखी के नजदीक जाता है, और वहां पर पड़े खोलते हुए लावे से अपनी सिगरेट को सुलगा लेता है. इसे देखकर शख्स के दोस्त इस तरह से खुशी मनाते हैं मानों जन्नत मिल गई हो, लेकिन असल में यह मौत के साथ खिलवाड़ है. ज्वालामुखी दिखने में इतना खतरनाक नजर आ रहा है कि वहां अगर थोड़ी सी भी सावधानी हटी तो मानों मौत पक्की है. चारों तरफ फैला गर्म लावा यूजर्स को डरा रहा है तो वहीं ये शख्स लावे के पास जाकर सिगरेट को जलाकर आराम से स्मोकिंग करते हुए दिखाई दे रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BVIRAL (@bviral)

किस कदर खतरनाक है ज्वालामुखी

ये पहली बार नहीं है जब किसी शख्स ने इस तरह की लापरवाही की हो, इसी साल ज्वालामुखी के नजारे देखने गया एक कपल उस वक्त मुसीबत में पड़ गया, जब उसके साथ आई महिला का पैर फिसला और वो दहकते हुए ज्वालामुखी में जा गिरी, जिसके बाद बताया गया कि महिला की मौत हो गई थी. आपको बता दें कि ज्वालामुखी की गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके लावे का तापमान 700 डिग्री सेल्सियस से 1,200 डिग्री सेल्सियस (1,292°F से 2,192°F) तक होता है. जो किसी भी इंसान को माइक्रो सेकंड में राख बनाने के लिए काफी है.

यह भी पढ़ें: खुद को पिशाचनी बताती है ये महिला, खून पीने की जगह पति के साथ करती है ये हरकत

सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसे लोग जमकर शेयर करने लगे, और अभी तक वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....भाई खतरे में नहीं है, भाई खुद ही एक खतरा है. एक और यूजर ने लिखा.....इस शख्स को लापरवाही के जुर्म में गिरफ्तार कर लेना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा.....डर का माहौल है.

यह भी पढ़ें: बीच समंदर ब्रेस्ट मिल्क निकालकर साथियों को ऑफर करने लगी महिला, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget