एक्सप्लोरर

कार से सटकर खड़ा था 6 साल का मासूम, युवक ने गुस्से में मारी लात, Video वायरल

Viral Video: केरल का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आदमी, सड़क के किनारे खड़ी अपनी गाड़ी से सटकर खड़े छह साल के बच्चे की छाती पर लात मारता दिखई दे रहा है. 

Trending Video: उत्तरी केरल इलाके का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें एक आदमी एक छह साल के बच्चे की छाती में लात मारते हुए दिखाई दे रहा है, क्योंकि ये मासूम सड़क के किनारे खड़ी उसकी गाड़ी पर टेक लगाकर खड़ा हुआ था. ये पूरी घटना वही पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद ये फुटेज अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई है, जिसे देखकर यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

कन्नूर में हुई एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सड़क के किनारे लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें एक छोटे लड़के को, सड़क किनारे पार्क एक गाड़ी से सटकर खड़े हुए देखा जा सकता है. क्लिप में आगे देखा जा सकता है कि तभी कार का मालिक आता है और बच्चे को कार से सटकर खड़ा देख, जाने क्यों आगबबूला हो जाता है और उसके सीने पर जोर से लात मार देता है.

वीडियो देखिए:

क्या हुआ आगे..

क्लिप में आपने देखा कि एक आदमी अचानक फ्रेम में आ जाता है और कार से टेक लगाकर खड़े लड़के पर चिल्लाते हुए, बेरहमी से लड़के को लात मार देता है. लड़के को समझ नहीं आता कि आखिर उसने किया क्या. लड़के को वहां से स्तब्ध होकर जाते देखा जा सकता है. वह आदमी अंदर जाने के इरादे से अपनी कार की ड्राइवर वाली सीट की तरफ बढ़ जाता है. हालांकि, आस-पास के लोगों ने जब पूरा माजरा देखा तो उस आदमी को बीच में ही रोक दिया, जिसके बाद वह आदमी मौके से भाग जाता है. पीड़ित लड़का राजस्थान के एक प्रवासी परिवार का बताया जा रहा है.

मामले की शिकायत दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरी घटना की शिकायत एक वकील ने स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई, जो इस घटना का चश्मदीद गवाह भी है. आरोपी की पहचान पोन्नयमपालम निवासी शिहशाद के रूप में हुई जिसको पुलिस स्टेशन बुलाया गया, लेकिन जल्द ही आरोपी को रिहा भी कर दिया गया. आरोपी की रिहाई से लोकल लोग और नेटिज़न्स नाराज हो गए, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार 4 नवंबर को उसे फिर से हिरासत में ले लिया.

राज्य विधानसभा अध्यक्ष और थालास्सेरी के विधायक एएन शमसीर (AN Shamsheer) ने वायरल वीडियो पर नाराजगी जताते हुए, ये आश्वासन दिया कि आरोपी शिहशाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मुर्गे को मार रहा था लड़का, तुरंत मिला कर्मों के फल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर- रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

Embed widget