एक्सप्लोरर

आसमान से गिरा, खजूर पर अटका... वीडियो देख आप भी सबसे पहले ये ही कहेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक एडवेंचर्स स्पोर्ट का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शख्स ग्लाइडिंग के दौरान हादसे का शिकार होकर खजूर के पेड़ से टकराते नजर आ रहा है.

Stunt Viral Video: इन दिनों युवाओं के सिर पर स्टंट से लेकर एडवेंचर्स स्पोर्ट का क्रेज काफी हद तक बढ़ गया है. जिसके चलते युवाओं को स्टंट में हाथ आजमाने के साथ ही कई तरह के रोमांचक खेलों को परफॉर्म करते देखा जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर सड़क पर बाइक से स्टंट करने वाले युवाओं के साथ ही आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगा रहे या फिर समुद्री ऊंची लहरों की सवारी कर रहे लोगों का वीडियो धमाल मचा रहा है.

हाल ही के समय में सोशल मीडिया एडवेंचर्स स्पोर्ट में किस्मत आजमा रहे कई युवाओं के वीडियो से भरी पड़ी है. फिलहाल एडवेंचर्स स्पोर्ट में हाथ आजमाना अक्सर खतरे से खाली नहीं होता है. अक्सर देखा जाता है कि एक छोटी सी गलती काफी बड़े हादसे को जन्म दे देती है. जिससे किसी की मौत भी हो सकती है. फिलहाल इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शख्स को पहाड़ की चोटी पर ग्लाइडर से ग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार होते देखा जा रहा है.

ग्लाइडिंग के दौरान हुआ हादसा

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. ट्विटर पर इस वीडियो को @AshTheWiz नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक शख्स पहाड़ की चोटी से जैसे ही ग्लाइडर को लेकर नीचे की ओर उतरता है तो वह सीधे एक खजूर के पेड़ से जा टकराता है. जिसके कारण वह हादसे का शिकार होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ता है. राहत की बात यह है कि ज्यादा ऊंचाई से नहीं गिरने पर शख्स को ज्यादा चोट नहीं आती है.

यूजर्स को भाया वीडियो

फिलहाल वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींचने के साथ ही उनके रोंगटे खड़े कर दिए हैं. वहीं ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि हिल स्टेशन पर जाकर इस तरह के खेल में हाथ नहीं आजमाना चाहिए, जिसमें महारथ हासिल नहीं हो. वहीं वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स के रातों की नींद उड़ा दी है. कई यूजर्स इस वीडियो को लूप में लगाकर देख रहे हैं. वीडियो को देख यूजर्स हंसने को भी मजबूर हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'आसमान से गिरकर सीधा खजूर पर ही अटका है....'

यह भी पढ़ेंः गुस्सैल खुंखार बाघ दहाड़ते हुए पर्यटकों से भरी गाड़ी पर कूदा, रोंगटे खड़े कर देगा मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता की सोनू ने किया धांसू डांस, अंदाज ने लूटा इंटरनेट का दिल
तारक मेहता की सोनू ने किया धांसू डांस, अंदाज ने लूटा इंटरनेट का दिल
ससुर से घूंघट कर लूंगी...ससुर जी के सामने बहू ने जमकर लगाए ठुमके
ससुर से घूंघट कर लूंगी...ससुर जी के सामने बहू ने जमकर लगाए ठुमके
ऑनलाइन क्लास में महिला टीचर से बदतमीजी, वीडियो देख यूजर्स ने उठाए सवाल
ऑनलाइन क्लास में महिला टीचर से बदतमीजी, वीडियो देख यूजर्स ने उठाए सवाल
हापुड़ में ब्रेड पकौड़ों के लिए जूतमपैजार, यूजर्स को याद आया बागपत का चाट युद्ध
हापुड़ में ब्रेड पकौड़ों के लिए जूतमपैजार, यूजर्स को याद आया बागपत का चाट युद्ध

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget