एक्सप्लोरर

गलती से लंच भूलना इस शख्स को बना गया करोड़पति, छप्पर फाड़कर हुई पैसों की बारिश

Viral News: अमेरिका के एक शख्स को एक किराने की दुकान पर खाने का सामान लेने इसलिए रुकना पड़ा, क्योंकि वह घर पर अपना लंच बॉक्स भूल आया था, बस इसी भूल ने उसे करोड़पति बना दिया.

Trending News: कहते हैं कि खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान. यानी अगर खुदा और किस्मत साथ दे तो लाचार व्यक्ति भी चंद मिनटों में करोड़पति बन सकता है. फर्ज कीजिए, आप कहीं जा रहे हों, और खाने पीने के लिए आप किसी किराना शॉप पर रुकें और वही किराना शॉप आपको खड़े खड़े करोड़पति बना दे तो क्या होगा. यकीनन आप भी कहेंगे कि ये तो वही बात हो गई जो दोहराई गई है. जी हां, अमेरिका के एक शख्स को एक किराने की दुकान पर खाने का सामान लेने इसलिए रुकना पड़ा, क्योंकि वह घर पर अपना लंच बॉक्स भूल आया था, बस इसी भूल ने उसे करोड़पति बना दिया. आइए आपको ये दिलचस्प कहानी विस्तार से बताएं.

लंच बॉक्स भूलना शख्स को बना गया करोड़पति

एक आम कर्मचारी जब घर से निकलता है तो उसकी बीवी खाने के लिए उसका लंच बॉक्स तैयार करती है, बाद इसके वो कई बार लंच बॉक्स को जल्दी के चक्कर में घर ही भूल जाता है. अमेरिका के एक शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ. वो घर से कुछ दूर पहुंचा कि उसकी बीवी का फोन आया और उसने बताया कि वह अपना लंच बॉक्स भूल गया है. शख्स ने वापस घर जाने से बेहतर ये समझा कि वह एक किराने की दुकान से कुछ खाने पीने का सामान ले लें. इसी दौरान शख्स को वहां पर लॉटरी के स्क्रैच टिकट दिखाई दिए तो उसने इसे खरीदने का मन बनाया. मिसौरी लॉटरी अधिकारियों के अनुसार शख्स को 30 डॉलर का लॉटरी टिकट खरीदने में दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन चूंकि उसकी जेब में 60 डॉलर थे तो उसने एक टिकट खरीद लिया.

यह भी पढें: पाकिस्तान के कराची में है ये 'छोटा बिहार', दाल कचौड़ी से लेकर बोटी तक का वीडियो वायरल

बीवी को नहीं हुआ यकीन

इसके बाद जब अर्नोल्ड नाम के इस शख्स ने 3900 वोगेल रोड स्थित श्नक्स से रवाना होने से पहले जब टिकट स्कैन किया तो उन्होंने देखा कि स्क्रीन पर 'लॉटरी विजेता' लिखा हुआ था. शख्स ने बताया कि "मैं पूरी तरह से हैरान था! मुझे नहीं लगा कि मैं जीत गया हूं!" "फिर मैंने सभी जीरो देखे और यह मैं ही था जो जीत चुका था. अर्नोल्ड ने तुरंत अपनी पत्नी को फोन करके यह खबर बताई कि उसने स्क्रैच कूपन से करोड़ों रुपये जीत लिए हैं. अर्नोल्ड ने बताया कि मुझे मजाक करना पसंद है ये मेरी बीवी को पता है, इसलिए उसे यह बात समझाने में मुझे कुछ वक्त लगा.

यह भी पढें: इस पहेली को सुलझाने में घूम जाएगा दिमाग, कहीं चक्कर खाकर गिर न पड़ें आप

यूजर्स ने मांगी शख्स जैसी किस्मत

सोशल मीडिया पर किस्मत का यह खेल काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जहां यूजर्स ऐसी किस्मत की मिन्नतें करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मेरी ऐसी किस्मत कहां, कब होगी मेरी ऐसी किस्मत. तो कुछ यूजर्स इसे लंच बॉक्स की मेहरबानी बता रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि कभी कभी भूल जाना भी आपको फायदा करवा देता है और यह इसका सबसे अच्छा उदाहरण है.

यह भी पढें: गूगल पर लगे जुर्माने की रकम जानकर सिर पीटने लगे यूजर्स, बोले- इतना पैसा पूरी दुनिया में नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget