एक्सप्लोरर

फ्राइंग पैन से पहले सिर फोड़ा, फिर दौड़ाया, घर में घुसे चोर की शख्स ने ऐसे खड़ी की खटिया

Viral Video: वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के घर में चोर घुस आता है, जिसे भगाने के लिए वो फ्राइंग पैन का सहारा लेकर चोर का सिर फोड़ देता है.

Trending Video: सोशल मीडिया के दौर में आज पूरी दुनिया जी रही है. छोटी घटना हो या कोई बड़ी घटना, कुछ सेकंड्स में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. ऐसे में आपने कभी सोचा है कि आपके घर में चोर घुस जाए तो आप क्या करेंगे. कई बार ऐसी घटना होने पर लोगों का दिमाग काम करना बंद कर देता है, जिससे वो या तो घबरा जाते हैं या फिर काफी ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं. ऐसा ही हुए एक शख्स के साथ भी, जब उसके घर में चोर चोरी करने घुसा तो शख्स फ्राइंग पेन उठा कर चोर के पीछे इस कदर लग गया कि चोर के भी पसीने छूट गए. यह घटना भी कुछ ही सेकंड्स में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

जान बचाकर भागा चोर

दरअसल, मामला है शिकागो का, जहां एक शख्स जिसका नाम विलियम है उसे ऑफिस से लौटते वक्त अपने फोन पर अलर्ट आया कि उसके घर में चोर घुस चुका है. ऐसे में विलियम ने घर में घुसते ही आव देखा न ताव, फ्राइंग पेन उठाया और चोर के पीछे उसे मारने के लिए लग गया. चोर घर के गार्डन में चिल्लाता हुआ दाएं बाएं दौड़ने लगा कि कैसे तो उसकी जान बच जाए. विलियम ने फ्राइंग पेन से चोर पर कई वार किए लेकिन आखिर में चोर मेन गेट से अपनी जान बचाकर निकल भागा. इसके तुरंत बाद पुलिस भी वहां पहुंची और चोर के पीछे दौड़ती दिखाई दी. इसके बाद पुलिस ने उस चोर को दबोच लिया. यह सारी घटना घर के गार्डन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को Jason Williams नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 13 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये सब क्या है, मैं कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गया. एक और यूजर ने लिखा...सही सबक सिखाया, पकड़ कर सिर फोड़ देना था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आइंदा ये चोर कभी किसी के घर में घुसने की हिम्मत नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे शख्स को दिखा एलियन! जमीन पर उतरती हुई रहस्यमयी आकृति देख आप भी रह जाएंगे हैरान

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
Sonam Wangchuk Hunger Strike: चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
Varanasi Italian Man Viral Video : बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
Shooting Gone Wrong Viral Video : पैंट उतर गई... शूटिंग के दौरान खतरों के खिलाड़ी बन गए चाचा, हंसी छुड़ा देगा वीडियो
पैंट उतर गई... शूटिंग के दौरान खतरों के खिलाड़ी बन गए चाचा, हंसी छुड़ा देगा वीडियो

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget