एक्सप्लोरर

Video: 'कालू' बोलने पर बुरी तरह किलस गया कुत्ता, काट-काटकर किया लड़के का बुरा हाल, देखें वीडियो

एक लड़का चाय की दुकान पर एक कुत्ते को छेड़ता है. वह उस काले कुत्ते को कालू कहकर कई बार बुलाता है. इस पर कुत्ता कई बार गुस्सा और दांत दिखा कर चेतावनी भी देता है.

सोशल मीडिया पर कई सारे हैरानी भरे वीडियो आए दिन वायरल होते रहते है. इनमें लोग अजीब अजीब तरह की हरकतें करते दिखाई देते हैं. ऐसे में कई बार लोग मजाक करने पर भड़क भी जाते हैं और सामने वाले को नुकसान पहुंचा देते हैं. इस बार भी एक वीडियो में मजाक करने पर सामने वाले को नुकसान पहुंचाया गया है, लेकिन यह मजाक इस बार किसी इंसान नहीं, बल्कि जानवर के साथ किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इस बात का गवाह है कि एक काले रंग के कुत्ते को जब एक लड़के ने कालू कहकर पुकारा. इस पर कुत्ता इतना चिढ़ गया कि उसने लड़के के पैर में बुरी तरह से दांत घुसा दिए. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़का चाय की दुकान पर बैठा था और वहां खड़े एक कुत्ते को छेड़ रहा था. लड़का वहां खड़े एक काले कुत्ते को कालू कहकर कई बार बुलाता है. इस पर कुत्ता कई बार लड़के को गुस्सा और दांत दिखा कर चेतावनी भी देता है, लेकिन लड़का बाज नहीं आता और उसे लगातार कालू-कालू कहता रहता है. इससे कुत्ता भड़क जाता है और लड़के को बुरी तरह काट लेता है. घटना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख 33 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ले और कर ले कुत्ते के संग मस्ती. एक और यूजर ने लिखा...आज के बाद यह किसी को कालू कहकर नहीं पुकारेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कभी रंग भेद को बढ़ावा ना दें, ये बात कुत्ता भी बखूबी जानता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शर्मनाक! बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट पीती दिखी महिला, यूजर्स बोले- शर्म है तुम्हारे मां होने पर

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला को आए पीरियड्स, पैड नहीं मिला तो टिश्यू पेपर से निकाला रास्ता
16 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला को आए पीरियड्स, पैड नहीं मिला तो टिश्यू पेपर से निकाला रास्ता
दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल
दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल
गुजरात की यूनिवर्सिटी में लगाए गए एंटी-सुसाइड फैन, सामने आया वीडियो
गुजरात की यूनिवर्सिटी में लगाए गए एंटी-सुसाइड फैन, सामने आया वीडियो
ये तो अर्जुन निकली...महिला ने शीशे में देखकर लगाया निशाना, यूजर्स हैरान
ये तो अर्जुन निकली...महिला ने शीशे में देखकर लगाया निशाना, यूजर्स हैरान

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget