एक्सप्लोरर

लड्डू गोपाल को तौलिये में लपेटकर महाकुंभ पहुंची महिला, नाक दबाकर लगवाई डुबकी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि महाकुंभ का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला काले कपड़े पहन गंगा नदी में डुबकी लगाती दिख रही है.

Trending Video: आस्था का पर्व और मेला महाकुंभ प्रयागराज में जारी है. 13 जनवरी से शुरू हुए इस कुंभ को अभी 26 दिन और चलना है जिसका समापन 26 फरवरी को होना है. अभी तक आपने कई सारे वीडियो महाकुंभ के वायरल होते देखे होंगे. चिमटे वाले बाबा से लेकर मोनालिसा तक ने इस कुंभ में खूब सुर्खियां बटोरी. लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर आप भी चौंक उठेंगे. वीडियो को लेकर इंटरनेट यूजर्स आपस में बंट गए हैं. वीडियो में एक महिला ने लड्डू गोपाल को गंगा में नाक पकड़कर डुबकी लगवाई.

महिला ने लड्डू गोपाल को कराया गंगा स्नान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि महाकुंभ का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला काले कपड़े पहन गंगा नदी में डुबकी लगाती दिख रही है. लेकिन इसमें खास बात ये है कि महिला के हाथ में लड्डू गोपाल की मूर्ति है जिसकी नाक पकड़कर महिला गंगा में लगातार डुबकी लगा रही है. ये दृश्य देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. इंटरनेट पर भी यूजर्स ने इसे महिला का लड्डू गोपाल के प्रति प्यार बताया तो कुछ लोगों ने इसके खिलाफ बात की. ये पहला मौका नहीं है जब कोई मूर्ति या तस्वीर लेकर गंगा में डुबकी लगाने निकला हो. इससे पहले भी एक शख्स अपनी मृत मां की तस्वीर लेकर गंगा स्नान करने कुंभ पहुंचा था.

भगदड़ के बीच सामने आया खूबसूरत वीडियो

वीडियो में महिला लड्डू गोपाल की नाक दबाए हुए है और उन्हें ठीक वैसे ही स्नान करा रही है जैसे एक आम इंसान अपनी नाक पकड़कर डुबकी लगाता है. आपको बता दें कि फिलहाल कुंभ में मची भगदड़ सुर्खियों में बनी हुई है. जहां सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 लोगों की मौत हुई है. ऐसे में इस तरह का वीडियो वायरल होना कहीं ना कहीं उस हादसे से काफी ज्यादा अच्छा है. कुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर होना है.

यह भी पढ़ें: हाथ पैरों में है चमत्कारिक शक्तियां, लोगों को छूकर ठीक कर रहे कुंभ के डॉक्टर बाबा, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स ने दिए अलग अलग रिएक्शन

वीडियो को @inderjeetbarak नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख 77 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...गजब की आस्था है महिला की. एक और यूजर ने लिखा...बहन भगवान को डुबकी की जरूरत नहीं है, यहां लोग पाप धोने आते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...गंगा स्नान करके लड्डू गोपाल भी प्रसन्न हो गए होंगे.

यह भी पढ़ें: Deepseek AI के बाद चीन में दिखे ये खतरनाक रोबोट, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget