एक्सप्लोरर

दिलजले आशिक ने 10 रुपये के नोट पर लिख दी ऐसी बात, लोगों ने पूछा- धमकी दे रहे हो क्या?

नोट पर लिखी मोहब्बत की बातों ने लोगों को मुस्कुराने, चौंकने और भावुक होने पर मजबूर कर दिया है. न सजे हुए गुलाब, न झिलमिलाते ग्रीटिंग कार्ड, इस बार प्यार का पैगाम आया है सीधे आशिक की जेब से.

इश्क कब, कहां और कैसे अपना रास्ता बना ले, ये कोई नहीं जानता. कभी दीवारों पर लिखे नामों में छुपा होता है, कभी पुराने खतों में दबा हुआ मिलता है और कभी कभी 10 रुपये के मामूली से नोट पर भी अपना ठिकाना बना लेता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही नोट तहलका मचाए हुए है, जिस पर लिखी मोहब्बत की बातों ने लोगों को मुस्कुराने, चौंकने और भावुक होने पर मजबूर कर दिया है. न सजे हुए गुलाब, न झिलमिलाते ग्रीटिंग कार्ड, इस बार प्यार का पैगाम आया है सीधे आशिक की जेब से. जी हां, ये मोहब्बत भरी धमकी पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

10 के नोट पर आशिक ने दी माशूका को धमकी!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 10 रुपये का नोट जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन वजह उसकी वैल्यू नहीं बल्कि उस पर लिखी एक बेबस मोहब्बत की दास्तां है. इस मामूली से दिखने वाले नोट ने पूरे इंटरनेट का ध्यान खींचा है क्योंकि इस पर एक दिलजला आशिक अपनी माशूका से आखिरी गुहार लगा रहा है, वो भी फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर.

नोट पर लिखी इबारत है... “जान लौटकर आ जाओ, मैं तुम्हारा फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर 8 बजे इंतजार करूंगा और अगर तुम नहीं आई तो मैं अपनी जान दे दूंगा.” अब ये इश्क है या इमोशनल ब्लैकमेल, सोशल मीडिया वाले तय नहीं कर पा रहे.

यह भी पढ़ें: 50 सर्टिफिकेट और 10 मेडल! फिर भी इंटर्नशिप के लिए दर दर भटक रही DU की ये स्टूडेंट

यूजर्स हुए हंसते हंसते लौटपोट

इस नोट की तस्वीर फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर पर ऐसे घूम रही है जैसे इश्क को कोई स्थायी पता मिल गया हो, फतेहपुर रेलवे स्टेशन. कई यूजर्स इस लव लेटरनुमा नोट को भारत का सबसे सस्ता सुसाइड नोट कह रहे हैं, तो कुछ इसे देश का पहला मोबाइल-फ्री लव लेटर बता रहे हैं. कमेंट्स में कुछ लोगों ने तो लिखा कि “भाई, कम से कम QR कोड भी जोड़ देते, शायद लड़की Paytm करके तुझे तेरे पैसे तो लौटा देती. बहरहाल सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को कई लोगों ने देख डाला है और इसे पसंद भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कानपुर में चोर की चप्पल तोड़ कुटाई! मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का लड़की ने बनाया भूत, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget