एक्सप्लोरर

पवन पुत्र हनुमान को हवा में उड़ता देख लोग हुए हैरान! यकीन न आए तो आप भी देखिए ये Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनुमान जी की मूर्ति को ड्रोन की मदद से उड़ाया जा रहा है. इस वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि मानो खुद हनुमान जी ही हवा में उड़ान भर रहे हैं.

भगवान हनुमान अपने पराक्रम, शक्ति, प्रेम, करुणा, बुद्धि और भक्ति के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह उड़ते हुए नजर आ रहे हैं. हर कोई हनुमान जी को उड़ते हुए देखकर हैरान हो रहा है. बकायदा लोगों की भीड़ उन्हें उड़ते हुए देख रही है. इसकी वजह ये है कि अभी तक रामायण समेत शास्त्रों में इस बात का जिक्र रहा है कि हनुमान जी हवा में उड़ते थे. लेकिन अब उन्हें सच में उड़ते हुए देख लिया गया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनुमान जी की मूर्ति को ड्रोन की मदद से उड़ाया जा रहा है. इस वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि मानो खुद हनुमान जी ही हवा में उड़ान भर रहे हैं. हनुमान जी की मूर्ति को एक बड़े ड्रोन से फिट कर दिया गया है, जिसमें छह पंखे लगे हुए हैं. ड्रोन में लगे पंखों की मदद से ही उन्हें उड़ाया जा रहा है. वीडियो को देखने से मालूम चलता है कि मूर्ति काफी बड़ी है, मगर ड्रोन उसे आसानी से हवा में उड़ा रहा है. 

भगवान हनुमान को देख लोग हैरान!

वीडियो की शुरुआत कुछ यूं होती है कि हनुमान जी अपने उड़ने वाली पॉजिशन में होते हैं. फिर कोई शख्स ड्रोन चालू करता है और वह धीरे-धीरे आसमान की ओर उठने लगते हैं. लोगों की भारी भीड़ भी उन्हें चारों ओर से घेरे हुए है. कुछ लोग उनकी वीडियो बना रहे हैं तो कोई ये देखकर हैरान कि किस तरह भगवान हनुमान उनकी आंखों के सामने उड़ रहे हैं. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कहां का है. वीडियो में लोगों को भगवा झंडा लहराते हुए देखा जा सकता है. 

वीडियो के बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा को भी सुना जा सकता है. ये वीडियो कुल मिलाकर 29 सेकंड का है, जिसमें भगवान हनुमान आसमान की ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं. वीडियो को रवि करकरा नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि हनुमान को 'पवन पुत्र' भी कहा जाता है, क्योंकि संस्कृत में इसका मतलब 'हवा का पुत्र' होता है. उन्होंने अपने इस ट्वीट में भगवान हनुमान को लेकर और भी जानकारियां दी हैं.

ये भी पढ़ें: समुद्र में सर्फिंग कर रहा था शख्स, पीछे से आई व्हेल और घसीटकर ले गई पानी के भीतर, देखें खौफनाक वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget