एक्सप्लोरर

किंग कोबरा ने निगल ली थी प्लास्टिक की कप, डॉक्टर ने इंसानों की तरह ऑपरेशन कर निकाला बाहर, सामने आया 'सर्जरी' का Video

Viral Video: इस वीडियो में कुछ डॉक्टरों ने दर्द से कराह रहे एक किंग कोबरा की जिंदगी बचाने का सराहनीय काम किया है. कोबरा ने एक प्लास्टिक की कप को निगल लिया था.

Snake Surgery Viral Video: किंग कोबरा से जुड़ी एक से एक हैरतअंगेज वीडियोज़ सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं. कभी कोई प्यासे किंग कोबरा को पानी पिलाते हुए दिखाई देता है तो कभी कोई उसपर हमला करते हुए देखा जाता है. किंग कोबरा कितना भी खतरनाक क्यों न हो, लेकिन जब बात इंसानियत की आती है तो कुछ लोग इस जहरीले प्राणी की जान बचाने के लिए भी हर संभव कोशिश कर डालते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग तारीफ करते नहीं थक रहे.

दरअसल इस वीडियो में कुछ डॉक्टरों ने दर्द से कराह रहे एक किंग कोबरा की जिंदगी बचाने का काम किया है. कोबरा ने एक प्लास्टिक की कप को निगल लिया था, जिसकी वजह से उसे दिक्कत हो रही थी. हालांकि कुछ डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके कोबरा के शरीर में फंसे इस कप को निकाल दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डॉक्टर कोबरा के शरीर की टोह ले रहा है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर कप शरीर के किस हिस्से में फंसा हुआ है. 

इंसानों की तरह हुआ ऑपरेशन

शरीर के एक हिस्से को दबाने पर कप उभरता हुआ नजर आ जाता है. एक एक्स-रे भी दिखाया गया है, जिसमें कोबरा के शरीर में फंसे कप को देखा जा सकता है. दो डॉक्टर ने एक साथ मिलकर सांप को इस परेशानी से बाहर निकाला. एक डॉक्टर को सांप का ऑपरेशन करते हुए भी देखा जा सकता है. सांप का भी उसी तरह से ऑपरेशन किया गया, जैसे इंसानों का किया जाता है. वीडियो के अंत में उस कप की झलक भी दिखाई जाती है, जो सांप के शरीर के अंदर फंस गई थी.

मैंगलोर का मामला

इस वीडियो को @AHVS_Karnataka नाम के एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है. यह मामला दक्षिण कन्नड़ जिले के मैंगलोर का बताया जा रहा है. कोबरा की सर्जरी करने वाले डॉक्टर का नाम यशस्वी नरवी है, जिनकी अब हर ओर तारीफ हो रही है. 

ये भी पढ़ें: Red Ant Chutney: भारत के इन राज्यों में चाव से खाई जाती है लाल चींटी की चटनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget