एक्सप्लोरर

रिपोर्टिंग करते हुए पानी में बह गया पत्रकार! पाकिस्तान से आया खौफनाक वीडियो- यूजर्स हैरान

पत्रकार का पूरा शरीर केवल सिर छोड़कर पूरा पानी में डूबा हुआ है और कभी उसके कान में पानी जाता है तो कभी मुंह में...बस इसी दौरान एक तेज बहाव उसे बहा कर ले जाता है और वीडियो वहीं कट जाता है.

पाकिस्तान के कई इलाकों में इन दिनों तेज बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है. हालात इतने खराब हैं कि जान बचाना मुश्किल हो रहा है. अब रावलपिंडी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टीवी पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग करते वक्त बाढ़ के पानी में बह गया. वीडियो में दिख रहा है कि पत्रकार गर्दन तक पानी में खड़ा है. उसके एक हाथ में माइक है और वो कैमरे के सामने रिपोर्टिंग कर रहा है. तभी पानी का बहाव इतना तेज हो जाता है कि वो अपना बैलेंस खो देता है और बहने लगता है. कुछ सेकंड तक बस उसका सिर और हाथ दिखाई देते हैं, फिर वो पूरी तरह से पानी में चला जाता है. ये पूरा सीन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

पानी के तेज बहाव में बह गया पत्रकार

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोगों को यह देखकर बाढ़ की खतरनाक स्थिति का अंदाजा लग रहा है. बताया जा रहा है कि यह रिपोर्टिंग रावलपिंडी के चाहन बांध के पास हो रही थी. वीडियो को अल अरबिया इंग्लिश ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि पत्रकार को बाद में बचाया गया या नहीं, लेकिन इस वीडियो ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बाढ़ कितनी खतरनाक हो सकती है और ऐसे हालात में जिंदगी भी दांव पर लग सकती है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पत्रकार का पूरा शरीर केवल सिर छोड़कर पूरा पानी में डूबा हुआ है और कभी उसके कान में पानी जाता है तो कभी मुंह में...बस इसी दौरान एक तेज बहाव उसे बहा कर ले जाता है और वीडियो वहीं कट जाता है.

116 लोगों की जा चुकी है अब तक जान

पाकिस्तान में 26 जून से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है और इसने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है. भारी बारिश की वजह से अब तक कम से कम 116 लोगों की जान जा चुकी है और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. सबसे ज्यादा तबाही पंजाब प्रांत में हुई है जहां 44 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा में 37, सिंध में 18 और बलूचिस्तान में 19 लोगों की जान गई है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से भी एक मौत की खबर है और वहां पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल

यूजर्स हुए हैरान, कुछ ने लिए मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जान जा रही है तो जाए, लेकिन काम नहीं रुकना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...लगता है भाई को अप्रेजल चाहिए होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बाढ़ के साथ साथ इसका दिमाग भी बह गया था.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक आ गई गाय, फिर जो हुआ हुआ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
बिना बताए अचान घर पहुंचे पायलट भाई-बहन, सुबह-सुबह मां को दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़ी मां- वीडियो वायरल
बिना बताए अचान घर पहुंचे पायलट भाई-बहन, सुबह-सुबह मां को दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़ी मां

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget