एक्सप्लोरर

Watch: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर किया गजब डांस, देखकर नहीं रुकेंगे आपके भी कदम

Viral Video : बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह अपने बयान की जगह डांस से खबरों में हैं. उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है.

Watch Video : अगर बिहार की पॉलिटिक्स (Politics) में आपका इंट्रेस्ट है तो आप जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal MLA) को जानते होंगे. गोपाल अक्सर अपने बेतुके बयानों से चर्चा में रहते हैं. वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बयान नहीं, बल्कि डांस है. जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर गोपाल मंडल का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. इसमें वह ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के’ गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. लोगों को उनका यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है. इस वीडियो में आप गोपाल मंडल (Gopal Mandal) को स्टेज पर देखेंगे. ठंड की वजह से वह पूरी तरह से पैक्ड हैं. इस बीच बैकग्राउंड में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का गाना ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के’ बजने लगता है. इसके बाद वह नाचना शुरू कर देते हैं. वह जिस एनर्जी के साथ डांस (MLA Gopal Mandal Dance) करते हैं उसे दूसरे लोग जमकर एंजॉय करते हैं. उनका जोश देखकर उनके कुछ समर्थक भी स्टेज पर पहुंचकर डांस करने लगते हैं. यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोगों को गोपाल मंडल का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

कौन हैं गोपाल मंडल

अगर आप गोपाल मंडल से परिचित नहीं हैं तो हम आपको बता दें कि वह भागलपुर (Bhagalpur) जिले की गोपालपुर (Gopalpur) विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक हैं. इन्होंने कुछ दिन पहले नकली शराब के मुद्दे पर कहा था कि जो लोग नकली शराब पी रहे हैं, वो पीएं और मरें. इससे देश की जनसंख्या कुछ कम होगी. बता दें कि इससे पहले गोपाल मंडल का ट्रेन में सिर्फ अंडरवियर पहनकर यात्रा करने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी.

ये भी पढ़ें

Watch: गर्लफ्रेंड को सूटकेस में लेकर पहुंचा हॉस्टल, वापसी के दौरान केयरटेकर ने पकड़ी चालाकी

Watch: पापा को याद कर रोने लगी बच्ची, आपको भी भावुक कर देगा यह वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget